Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

    Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

    CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Cancelled Train Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऑनलाइन और काउंटर टिकट के रिफंड का जानें नियम
    भारत

    Cancelled Train Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऑनलाइन और काउंटर टिकट के रिफंड का जानें नियम

    News Lead 18By News Lead 18July 20, 2026Updated:July 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Cancelled Train Ticket Refund: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से यात्रा करते समय कई बार कुछ कारणों या खराब मौसम की वजह से ट्रेन रद्द कर दी जाती है. ऐसे में यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे नियमों के मुताबिक ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों के टिकट का पूरा पैसा रिफंड कर दिया जाता है. हालांकि, अक्सर यात्री इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनका पैसा उन्हें कैसे और कब वापस मिलेगा. दरअसल, रिफंड की यह प्रक्रिया इस बात पर तय होती है कि आपका टिकट ऑनलाइन बुक हुआ था या ऑफलाइन यानी रेलवे टिकट काउंटर से. लिहाजा, दोनों ही तरह के टिकटों के रद्द होने पर पैसे वापस पाने के लिए नियम नीचे विस्तार से दिए गए हैं.

    CG News: चलती ट्रेन में चोरी के बाद मचा हंगामा, मार से बचने के लिए चोर ने लगाई छलांग; मारपीट करने वाला यात्री पुलिस की गिरफ्त में

    ऐसे मिलता है ऑनलाइन टिकट का रिफंड

    यदि आपने IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ई-टिकट बुक किया था, तो रिफंड की प्रक्रिया बेहद आसान और पूरी तरह से ऑटोमैटिक होती है.

    खुद ब खुद आ जाता है रिफंड

    यदि रेलवे खुद ट्रेन को कैंसिल करता है, तो आपको अपनी तरफ से टिकट कैंसिल करने या आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर टीडीआर (TDR) फाइल करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है.

    खुद से कैंसिलेशन न करें

    सबसे जरूरी बात यह है कि ट्रेन रद्द होने की आधिकारिक घोषणा के बाद खुद से टिकट को मैनुअली कैंसिल करने की गलती न करें. अगर आप खुद कैंसिल बटन दबाते हैं, तो सिस्टम से सामान्य कैंसिलेशन चार्ज कट सकता है.

    खाते में कब आते हैं पैसे?

    रेलवे के सिस्टम के जरिए आपका टिकट अपने आप रद्द कर दिया जाता है. इसके बाद पूरा मूल किराया यानी सॉफ्टवेयर व कन्वीनियंस शुल्क और लागू टैक्स को छोड़कर बाकी पैसा 3 से 7 कार्य दिवसों (Working Days) के भीतर उसी बैंक खाते, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या वॉलेट में वापस आ जाता है, जिससे आपने बुकिंग के वक्त पेमेंट किया था.

    रेलवे काउंटर टिकट के रिफंड पाने का ये है तरीका

    यदि आपने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर पारंपरिक रूप से पर्ची भरकर टिकट खरीदा था, तो इसके नियम थोड़े अलग हैं. इस तरह के टिकट का रिफंड हासिल करने के लिए आपको काउंटर पर जाना होगा. इसके बाद नीचे दिए गए प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा, तब जाकर आपका रिफंड मिलेगा.

    • काउंटर टिकट का रिफंड कभी भी स्वचालित रूप से (Auto Refund) नहीं मिलता है. इसका पैसा वापस पाने के लिए आपको किसी भी नजदीकी कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण काउंटर (Computerized PRS Counter) पर खुद जाना होगा.
    • रेलवे नियमों के अनुसार, ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय (Scheduled Departure Time) से 3 दिनों (72 घंटों) के भीतर आपको काउंटर पर जाकर अपना मूल (Original) टिकट जमा या सरेंडर करना होगा.
    • काउंटर पर अपना मूल टिकट सौंपने और विवरण सत्यापित होने के बाद, रेलवे अधिकारी आपको बिना किसी क्लर्क या कैंसिलेशन चार्ज की कटौती के पूरा रिफंड तुरंत नकद (Cash) वापस कर देंगे.

    ट्रेन लेट होने पर भी डिपॉजिट कर सकते हैं टिकट

    ट्रेन रद्द होने के अलावा, अगर अपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तब भी आप अपना टिकट बिना किसी चार्ज के कैंसिल करा सकते हैं. यदि रेलवे ने ट्रेन रद्द नहीं की है, लेकिन वह अपने शुरुआती स्टेशन से 3 घंटे से अधिक लेट है और आप उस ट्रेन से यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में ऑनलाइन टिकट धारकों को ट्रेन के रवाना होने से पहले पोर्टल पर TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करना होगा. वहीं, काउंटर टिकट वाले यात्री इसे सीधे रिफंड काउंटर पर जाकर कैंसिल करा सकते हैं.

    19 जुलाई को ट्रेन से सफर है? SECR ने बदला कई ट्रेनों का संचालन, रायपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट प्रभावित

    ऐसे करें रिफंड स्टेटस की जांचें?

    यदि आपके ऑनलाइन रिफंड में देरी हो रही है, तो आप आधिकारिक ‘Indian Railways Refund Website’ या IRCTC के हेल्पडेस्क पर जाकर अपने PNR नंबर के जरिए रिफंड का लाइव स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleऑफिस में घंटों बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकता है सर्वाइकल दर्द, जानें बचने के आसान उपाय
    Next Article DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

    Related Posts

    देश - विदेश

    Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

    भारत

    CJP का संसद मार्च आज, जंतर-मंतर पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं शर्तें

    भारत

    DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

    Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

    CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

    CG Train Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; रेलवे ने जारी किया अपडेट

    Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

    RTE Admission 2026: RTE में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 हजार से ज्यादा सीटें खाली, 22 जुलाई करें आवेदन

    QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी

    समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

    CG Guest Lecturer Policy 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं के लिए बड़ा बदलाव! एक आवेदन से कई पदों पर भर्ती, जानिए नई नीति के नियम

    CG Crime: ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं निकाल सके चोर, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.