
रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि एक लड़की को माथे में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी लड़की के कंधे में गोली लगी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया और अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वहीं, एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
