Close Menu
    What's Hot

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

    तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » प्लास्टिक की गुड़िया लेकर इशारों में मूक-बधिर पीड़िता ने दिया गवाह, हाईकोर्ट ने आरोपी को दी उम्रकैद की सजा
    छत्तीसगढ़

    प्लास्टिक की गुड़िया लेकर इशारों में मूक-बधिर पीड़िता ने दिया गवाह, हाईकोर्ट ने आरोपी को दी उम्रकैद की सजा

    News Lead18By News Lead18March 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मूकबधिर पीड़िता से रेप के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है। कोर्ट ने मूक बधिर पीड़िता की इशारों में दी गई गवाही को सच माना और आरोपी को सजा सुनाई है। यह फैसला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनाया गया है।

    प्लास्टिक की गुड़िया के सहारे दिया बयान

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि केवल मूक-बधिर होने के आधार पर किसी गवाह की गवाही को खारिज नहीं किया जा सकता। संकेतों से दी गई जानकारी को भी कानूनी तौर पर मौखिक साक्ष्य माना जाएगा। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी है। मामले में पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती थी, इसलिए उसकी गवाही के लिए प्लास्टिक की गुड़िया का सहारा लिया गया था।

    क्या है मामला

    मामला राज्य के बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती थी, इसलिए कोर्ट में प्लास्टिक की गुड़िया का सहारा लेकर उसने कोर्ट को बताया कि उसके साथ आरोपी ने किस तरह की गलत हरकत की है।

    2020 की ही घटना

    दरअसल, घटना 29 जुलाई 2020 की है। 20 साल की एक मूक-बधिर युवती अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए थे। तभी आरोपी घर में घुस गया। आरोपी की पीड़िता के परिवार से रिश्तेदारी है। इस दौरान उसने युवती के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िका के परिजन जब घर पहुंचे तो पीड़िता रो रही थी।

    कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

    इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को इशारों में अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही आरोपी की भी पहचान भी बताई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को सजा सुनाई थी लेकिन आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।
    Next Article छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी के साथ ही सरकार ने विकास को लेकर भी तैयारियां तेज 8 जिलों के लिए अहम प्लानिंग, परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    छत्तीसगढ़

    अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

    छत्तीसगढ़

    तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    Latest Posts

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

    तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित

    रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की जमाखोरी पर नकेल: 335 जगहों पर छापेमारी, 3841 सिलेंडर जब्त, 97 आरोपियों पर FIR दर्ज

    रेस्टोरेंट में बुलाकर रिश्वत ले रहे थे दो अधिकारी, मुंगेली में ACB ने ट्रैप कर पकड़ा, रंगे हाथ पकड़ने के लिए बनाया प्लान

    एक ही मंडप में दो दुल्हनों से साथ युवक ने लिए साथ फेरे, तीन परिवार थे सहमत, कोंडागांव में हुई अनोखी शादी

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश कीराजधानी में बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी के साथ ही सरकार ने विकास को लेकर भी तैयारियां तेज 8 जिलों के लिए अहम प्लानिंग, परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.