Close Menu
    What's Hot

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी के साथ ही सरकार ने विकास को लेकर भी तैयारियां तेज 8 जिलों के लिए अहम प्लानिंग, परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी के साथ ही सरकार ने विकास को लेकर भी तैयारियां तेज 8 जिलों के लिए अहम प्लानिंग, परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह

    News Lead18By News Lead18March 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाक में नक्सवाद अब खात्मे की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, सरकार नक्सल प्रभावित जिलों के विकास को लेकर नई प्लानिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु योजना तैयार की गई है।

    सभी विभागों को समन्वित होकर करना है काम

    बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होता जा रहा है, हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जिन क्षेत्रों में अब तक विकास नहीं पहुंच सका, वहां पहुंचकर हमें सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी विभागों को समन्वित दृष्टिकोण के साथ अगले तीन साल के लिए कार्ययोजना तैयार करनी होगी।

    स्थानीय संसाधनों पर होगा फोकस

    बैठक में स्थानीय संसाधनों के आधार पर आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाए। जिला अधिकारियों ने कहा कि बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। इसके साथ ही क्लस्टर आधारित एवं ब्लॉक केंद्रित आजीविका मॉडल पर फोकस करने को कहा गया है। इस मॉडल के अनुसार, कृषि, पशुपालन, वनोपज, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प एवं सूक्ष्म उद्यमों को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की योजना है। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत क्रियान्वयन एवं बेहतर कन्वर्जेंस सुनिश्चित किया जाएगा।

    बैठक में कहा गया है कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें तेजी से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में वास्तविक वृद्धि सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

    बैठक की अहम बातें

    • वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में परिवारों की आय बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
    • इन क्षेत्रों के 85 प्रतिशत परिवारों की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है।
    • राज्य सरकार ने अगले तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने का लक्ष्य रखा है।
    • प्रत्येक परिवार को कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा

     

    आजीविका क्लस्टरों की करें पहचान

    अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले चरण में प्रत्येक विकासखंड में संभावित आजीविका क्लस्टरों की पहचान कर 60 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें सर्वेक्षण, योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा शामिल होगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का मजबूत आधार बनेगी। यह पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्लास्टिक की गुड़िया लेकर इशारों में मूक-बधिर पीड़िता ने दिया गवाह, हाईकोर्ट ने आरोपी को दी उम्रकैद की सजा
    Next Article छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश कीराजधानी में बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है

    Related Posts

    Raipur

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    छत्तीसगढ़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    Latest Posts

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

    CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

    ज्यादा मीठा खाने से लिवर पर पड़ता है असर? क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.