Close Menu
    What's Hot

    CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Vaishno Devi Landslide : 18 महिलाएं सहित 34 की मौत, परिजन कर रहे अपनों की तलाश
    देश - विदेश

    Vaishno Devi Landslide : 18 महिलाएं सहित 34 की मौत, परिजन कर रहे अपनों की तलाश

    News Lead 18By News Lead 18August 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Vaishno Devi Landslide : उत्तर भारत में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है. नदियां उफन रही हैं. बाढ़, भूस्खलन से कई जगह भारी नुकसान हुआ है. प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग में एक दिन पहले हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 34 हो गई. मृतकों में 14 महिलाएं हैं. कम से कम 20 लोग घायल हैं. वहीं गंभीर हालात को देखते हुए उत्तर रेलवे ने जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 64 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर बीच में ही रोकना पड़ा.

    Google Map Showed Wrong Route: गूगल मैप ने दिखाई बंद सड़क, कार नदी में गिरने से 3 की दर्दनाक मौत

    1. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में अर्धकुंवारी के पास दोपहर बाद करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था. वैष्णो देवी हादसे में मारे गए लोगों में से खबर लिखे जाने तक 24 की पहचान हो चुकी थी. इनमें से 14 महिलाएं हैं. कुछ तीर्थयात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के रहने वाले थे. अज्ञात 10 शवों में से चार महिलाओं के हैं.
    2. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नियंत्रण वाले वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद तीर्थयात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई थी. अब्दुल्ला ने कहा कि जब हमें मौसम के बारे में पता था तो लोगों को यात्रा मार्ग पर क्यों नहीं रोका गया? उन्हें सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं ले जाया गया?
    3. जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी भूस्खलन पर कहा कि बादल फटने के कारण जब ये घटना हुई, तब तक तीर्थयात्रा स्थगित की जा चुकी थी. बादल फटने के कारण कई लोग पानी में बह गए. कई जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए. यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. सिन्हा ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात करके बाढ़ के हालात की जानकारी दी.
    4. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने वैष्णो देवी हादसे और बीते दो दिनों में राज्य में बाढ़-भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों के परिवारों को 6 लाख की सहायता देने की घोषणा की है. इसमें से 4 लाख राज्य आपदा राहत कोष से और 2 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे. गंभीर घायलों को एक लाख रुपए और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी.
    5. वैष्णो देवी हादसे में मरने वाले यूपी के लोगों के परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि यूपी के कितने लोग इस हादसे में मारे गए हैं. बागपत जिले की दो बहनों चांदनी और नीरा की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है. तीन अन्य परिजन घायल हैं. 23 वर्षीय चांदनी की अप्रैल में ही मयंक गोयल से शादी हुई थी. मयंक के अलावा, नीरा के पति अमित और उनकी 10 वर्षीय बेटी घायल हैं.
    6. वैष्णो देवी हादसे के कई पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहे हैं. आधार कैंप, अस्पताल और कटरा सहायता केंद्र में अनिश्चितता का आलम है. शुभम साहू ने बताया कि उनकी 11  लोगों की टीम के तीन सदस्य अब तक नहीं मिले हैं. पंजाब के सुभाष अपने ग्रुप के चार लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो भूस्खलन के बाद से लापता हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि हो सकता है कि उन्होंने कहीं पर शरण ले रखी हो, लेकिन अब तक उन्हें लौट आना चाहिए था.
    7. बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि इस बार भयंकर तबाही हुई है. हमने अपने जीवन में कभी ऐसे हालात जम्मू सिटी और आसपास नहीं देखे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हालात क मॉनीटर कर रहे हैं. सीएम और एलजी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं. माता वैष्णो देवी मार्ग पर जो त्रासदी हुई, वह बहुत दुखद है. वहां राहत कार्य जारी है.
    8. जम्मू में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1910 में शीतकालीन राजधानी में वेधशाला की स्थापना के बाद से 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक बारिश है. जम्मू में उफनती नदियों के जलस्तर में बुधवार को कुछ कमी के संकेत मिले, लेकिन अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गई. कई आवासीय क्षेत्रों में पानी घुस गया.
    9. भारी बारिश और अचानक बाढ़ से राज्य में कई पुल ढह गए. मोबाइल टावर, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए. मकान-दुकानों को भी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों के मुताबिक, निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 10 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है. किश्तवाड़ जिले के सुदूर मार्गी इलाके में अचानक आई बाढ़ में 10 मकान और एक पुल बह गया.
    10. जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने बुधवार को जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया, वहीं 64 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर बीच में ही रोक दिया गया. एक दिन के रास्ते बंद रहने के बाद रेल यातायात बुधवार सुबह कुछ समय के लिए खोला गया और जम्मू से छह ट्रेन रवाना की गईं. लेकिन चक्की नदी क्षेत्र में बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण ट्रेनें फिर से रोकनी पड़ीं.

    Related posts:

    1. Greater Noida: पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर कर दिया आग के हवाले…ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला की हत्या
    2. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    3. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    4. Google Map Showed Wrong Route: गूगल मैप ने दिखाई बंद सड़क, कार नदी में गिरने से 3 की दर्दनाक मौत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGoogle Map Showed Wrong Route: गूगल मैप ने दिखाई बंद सड़क, कार नदी में गिरने से 3 की दर्दनाक मौत
    Next Article CG NEWS : प्रेम विवाह को लेकर गांव में हिंसक झड़प, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया

    Related Posts

    Raipur

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    भारत

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    देश - विदेश

    AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, कड़े हुए नियम; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी जवाबदेही

    Latest Posts

    CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, कड़े हुए नियम; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी जवाबदेही

    AC की हवा राहत के साथ बन सकती है आफत, सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

    Ramayana Release Date: बड़े पर्दे पर फिर गूंजेगी राम-रावण की महागाथा, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.