Close Menu
    What's Hot

    CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ में IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान ‘अकवान’, मौसम विभाग का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान ‘अकवान’, मौसम विभाग का अलर्ट
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान ‘अकवान’, मौसम विभाग का अलर्ट

    News Lead 18By News Lead 18November 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 से 23 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

    WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में 18 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

    बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा तूफान

    मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले छह घंटों में करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है।

    अनुमान है कि 17 नवंबर की शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और अधिक ताकतवर होकर प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक इसके अति प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है।

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की निरंतर रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जबकि तेज झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को ठंड के साथ बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    3. छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
    4. Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTiger shroff Comeback: फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार वापसी, ‘तेनु लेके जाना’ के टीजर ने मचाया तहलका
    Next Article छत्तीसगढ़ में IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

    Related Posts

    Mahasamund

    CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

    Raipur

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

    Latest Posts

    CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ में IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारी रेड

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच होगी बारिश! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान ‘अकवान’, मौसम विभाग का अलर्ट

    Tiger shroff Comeback: फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार वापसी, ‘तेनु लेके जाना’ के टीजर ने मचाया तहलका

    WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

    हर खांसी की वजह प्रदूषण नहीं! इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें कब जाएं डॉक्टर के पास

    छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों को मिला महंगाई भत्ते का तोहफा, DA 60% से बढ़ाकर 63% हुआ

    रेलवे यात्रियों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, ATVM मशीन से खुद निकाल सकेंगे अनारक्षित टिकट

    रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका नजदीक; जल्द करें अप्लाई

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.