Close Menu
    What's Hot

    मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

    CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

    CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती
    खेल जगत

    मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

    News Lead 18By News Lead 18August 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दिल्ली प्रीमियर लीग यानी DPL 2026 के एक मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच उस वक्त खौफनाक हादसे में बदल गया, जब अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर तेज रफ्तार गेंद जा लगी। न्यू दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा के जोरदार स्ट्रेट ड्राइव का भारद्वाज के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद सीधे उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर लगी और वह मैदान पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    लक्ष्य थरेजा का शॉट अंपायर को लगा

    यह घटना ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच मुकाबले के दौरान हुई। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। स्पिनर आशीष मीणा ने गेंद डाली और लक्ष्य थरेजा ने उसे पूरी ताकत से सीधा खेल दिया। गेंद इतनी तेजी से वापस आई कि गेंदबाज मीणा और अंपायर भारद्वाज दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। गेंदबाज के ठीक पीछे खड़े अंपायर शॉट की दिशा से हट नहीं सके और गेंद उनके चेहरे पर जा लगी। चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े। शॉट खेलने वाले लक्ष्य थरेजा भी इस घटना से काफी परेशान नजर आए। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत अंपायर को प्राथमिक उपचार दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारद्वाज को ICU में भर्ती किया गया है।

    Indian Railways: रायपुर रेलवे में AI की एंट्री! अब ट्रेन के पहिए से यात्रियों के चेहरे तक होगी स्मार्ट निगरानी, हर खतरे का मिलेगा अलर्ट

    दूसरी बार लगी गेंद

    सबसे चिंता की बात यह है कि इस सीजन में भारद्वाज के साथ गेंद लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक अन्य मुकाबले में गेंद उनके कंधे पर लगी थी। इस बार गेंद सीधे चेहरे पर लगने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने मैदान पर अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुकाबले की बात की जाए, तो ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया, लेकिन मैच का नतीजा अंपायर की चोट के सामने फीका पड़ गया। राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192/7 का स्कोर बनाया। मयंक रावत ने 23 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली, जबकि वंश मेहरा ने 35, अर्पित राणा ने 33 और सूर्यांश रैना ने 33 रन का योगदान दिया। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम 156 रन पर सिमट गई। कप्तान हिम्‍मत सिंह और लक्ष्य थरेजा ने 48 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से आशीष मीणा ने 3/32 और मयंक यादव ने 2/9 विकेट लिए।

    Related posts:

    1. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    2. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    3. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    4. India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

    Related Posts

    खेल जगत

    IND vs PAK World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

    खेल जगत

    Shubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

    खेल जगत

    ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

    Latest Posts

    मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

    CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

    CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; मृतकों में एक मासूम भी शामिल; 60 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में फिर अलर्ट जारी

    Indian Railways: रायपुर रेलवे में AI की एंट्री! अब ट्रेन के पहिए से यात्रियों के चेहरे तक होगी स्मार्ट निगरानी, हर खतरे का मिलेगा अलर्ट

    Fact Check: नयनतारा ने नहीं मुंडवाया सिर! तिरुपति मंदिर की वायरल तस्वीरों का सामने आया बड़ा सच

    Health Alert: आइब्रो थ्रेडिंग करवाते समय बरतें सावधानी, छोटी सी लापरवाही दे सकती है गंभीर संक्रमण को न्योता

    BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

    Chamoli Tunnel Accident: आखिरी लापता मजदूर का शव बरामद, हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों समेत 10 की मौत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.