Close Menu
    What's Hot

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में 6300 से ज्यादा नर्सिंग-पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 4 साल का इंतजार खत्म; व्यापम कराएगा परीक्षा
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 6300 से ज्यादा नर्सिंग-पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 4 साल का इंतजार खत्म; व्यापम कराएगा परीक्षा

    News Lead 18By News Lead 18October 7, 2026Updated:October 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के आंबेडकर अस्पताल समेत प्रदेश के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। कर्मचारियों की कमी के चलते अस्पतालों में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार साल पहले 6300 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती को शासन की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन आरक्षण रोस्टर तय नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है।

    नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

    चिकित्सा शिक्षा विभाग को भर्ती के लिए रोस्टर तय करना है। अधिकारियों के स्तर पर संभाग और जिला स्तर के रोस्टर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से प्रक्रिया अटकी हुई है। वहीं, इस साल शुरू हुए पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भी नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों को जोड़ने के बाद रिक्तियों की संख्या 7500 से अधिक पहुंचने की संभावना है।

    4 साल से भर्ती का इंतजार

    चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में एक साथ भर्ती करने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में योजना तैयार की थी। शासन से इसकी मंजूरी भी मिल गई थी। डीएमई कार्यालय के प्रस्ताव के आधार पर कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) ने भी सीधी भर्ती के लिए सहमति दे दी थी।

    यह प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की पहली बड़ी सीधी भर्ती होगी। इसके जरिए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाना है। हालांकि भर्ती में लगातार हो रही देरी के कारण तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है।

    स्टाफ की कमी से बढ़ा वर्कलोड

    नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। पद खाली होने के कारण रायपुर समेत प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम प्रभावित हो रहा है।

    आंबेडकर अस्पताल सहित कई अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। स्टाफ नर्सों को कलेक्टर दर पर भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद आंबेडकर अस्पताल में 200 से अधिक अतिरिक्त नर्सों की जरूरत बताई जा रही है। कम कर्मचारियों में अधिक काम होने के कारण अस्पताल के स्टाफ पर दबाव बढ़ रहा है और कई बार मरीजों व उनके परिजनों के साथ विवाद की स्थिति भी बन रही है।

    स्टाफ नर्स से लेकर टेक्नीशियन तक पद शामिल

    व्यापमं के माध्यम से होने वाली भर्ती में स्टाफ नर्स के अलावा रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, आया सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक इन पदों पर नियमित भर्ती के साथ-साथ संविदा के जरिए भी नियुक्ति नहीं की जा सकती, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन करना अनिवार्य है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 58 फीसदी आरक्षण व्यवस्था लागू थी, जिसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 32 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 फीसदी और अनुसूचित जाति के लिए 12 फीसदी आरक्षण निर्धारित था।

    CG News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

    एक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के लिए 795 पद स्वीकृत

    राज्य शासन ने एक मेडिकल कॉलेज के लिए 324 और उससे संबद्ध अस्पताल के लिए 471 पदों को मंजूरी दी है। यानी कुल 795 पदों पर भर्ती की जा सकती है। हालांकि कुछ मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में यह संख्या बढ़कर 825 पद तक हो सकती है।

    इन पदों पर भर्ती होने के बाद नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल रोस्टर तय होने का इंतजार है, जिसके बाद व्यापमं के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी
    Next Article ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    Latest Posts

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन में तेज धूप तो शाम को छाए बादल; अगले 3 दिनों में बारिश के संकेत

    ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    छत्तीसगढ़ में 6300 से ज्यादा नर्सिंग-पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 4 साल का इंतजार खत्म; व्यापम कराएगा परीक्षा

    CG Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.