Close Menu
    What's Hot

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर
    Bilaspur

    नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

    News Lead 18By News Lead 18October 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। नशे की लत पूरी करने के लिए एक निलंबित आरक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला सागरदीप कॉलोनी का है। यहां रहने वाली वृंदावती मिश्रा तीज का पर्व मनाने अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। त्योहार के बाद जब वह बिलासपुर लौटीं तो घर के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर, नकदी और अन्य सामान गायब हैं। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    CG Crime: PG में सिगरेट मांगने पर विवाद, छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

    घर के सदस्य पर पुलिस को हुआ शक

    रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आशंका हुई कि चोरी की वारदात में किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। इसके बाद पीड़िता के परिचितों और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच के दौरान घर के सदस्य आशीष मिश्रा (31) की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस को पता चला कि जिस दौरान अलमारी से जेवर और नकदी गायब हुई, उस समय आशीष घर पर ही मौजूद था। अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस का संदेह उस पर और गहरा गया।

    पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई थी।

    नशे की लत के लिए बनाई चोरी की योजना

    पुलिस के मुताबिक, आशीष को घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी के बारे में पहले से जानकारी थी। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत होने पर उसने चोरी की साजिश रची। इसके बाद उसने अपने दोस्तों सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना (27), निवासी 27 खोली, सिविल लाइन और अनुराग चौधरी उर्फ लालू (23), निवासी उसलापुर को योजना में शामिल किया। पुलिस ने आशीष से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना स्वीकार किया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    निलंबित आरक्षक है मुख्य आरोपी

    सीएसपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसे अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। हालांकि, काम में गंभीर लापरवाही और नशे की आदत के चलते वह लंबे समय से निलंबित चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मुख्य रूप से नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी स्थानीय स्तर पर संभ्रांत परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, इसके बावजूद उन्होंने परिचित के घर को ही निशाना बनाया।

    5G फोन में 5G बंद करने से कितनी बचेगी बैटरी? 4G पर स्विच करने से मिलेगा कितना फायदा, जानें

    फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं आरोपी पहले भी किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल तो नहीं रहे हैं।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    3. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    4. Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Crime: PG में सिगरेट मांगने पर विवाद, छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में
    Next Article Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    Latest Posts

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन में तेज धूप तो शाम को छाए बादल; अगले 3 दिनों में बारिश के संकेत

    ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    छत्तीसगढ़ में 6300 से ज्यादा नर्सिंग-पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 4 साल का इंतजार खत्म; व्यापम कराएगा परीक्षा

    CG Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.