CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस किया गया, जबकि शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस बीच मुंगेली और बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी
रायपुर में 34.8 डिग्री तापमान
राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को शाम या रात के समय बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान रायपुर का तापमान 34 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। अगले दो दिनों के दौरान भी इस तरह की मौसमी गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि मुंगेली और बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
मावा और मिठाइयों में मिलावट की अब ऑन-द-स्पॉट जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत
मानसून की वापसी के बीच बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर आगे बढ़ रही है।
इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
