Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1
    खेल जगत

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    News Lead 18By News Lead 18October 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Shubman Gill World Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। गिल ने पहले वनडे में शानदार शतक लगाया, जबकि दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। हालांकि तीसरे वनडे में वह केवल एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    शुभमन गिल अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    334 रन के साथ गिल बने नंबर-1

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने कुल 334 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 167 रहा। इस दौरान उन्होंने दो शतकीय पारियां खेलीं। गिल ने 2011 में ब्रेंडन टेलर द्वारा बनाए गए 310 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

    गिल अब वनडे में तीन मैचों की सीरीज के दौरान 300 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान भी बन गए हैं। इस सूची में उनके अलावा ब्रेंडन टेलर का नाम शामिल है।

    तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन

    • शुभमन गिल (भारत) – 334 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2026
    • ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) – 310 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2011
    • शे होप (वेस्टइंडीज) – 278 रन बनाम भारत, 2026
    • बाबर आजम (पाकिस्तान) – 276 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021
    • कुर्रम खान (यूएई) – 270 रन बनाम अफगानिस्तान, 2014

    गिल ने इस रिकॉर्ड के साथ कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 276 रन बनाए थे, जबकि वेस्टइंडीज के शे होप ने भारत के खिलाफ इसी सीरीज में 278 रन बनाए।

    विराट कोहली का रिकॉर्ड भी टूटा

    शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 263 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड गिल के नाम हो गया है।

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर भी रचा इतिहास

    शानदार बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह उनके वनडे करियर का सातवां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है।

    इसके साथ ही गिल ने इस मामले में सौरव गांगुली, युवराज सिंह और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। भारतीय खिलाड़ियों में वनडे प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में अब गिल से आगे केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    3. India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें
    4. Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleराजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    Related Posts

    खेल जगत

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    खेल जगत

    ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    Latest Posts

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

    कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

    AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    CG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.