Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh News: 15 अगस्त से एक दिन पहले 101 उम्रकैदियों की होगी रिहाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    CG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा
    खेल जगत

    Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    News Lead 18By News Lead 18July 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और टेस्ट के ​स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने पिछले कुछ साल से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। एक तरह से वे टीम से बाहर थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने ​संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भी रहाणे को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उसी के बाद रहाणे ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी और संन्यास ले लिया।

    CG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं

    साल 2023 में भारत के लिए खेला था आखिरी मुकाबला

    टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कमाल का खेल दिखाने वाले अजिंक्य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशल तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उनका अपना पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट ही रहा, जहां उन्होंने कुछ मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था, उसके बाद से वे टीम के बाहर चल रहे थे। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इससे संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

    भारत के लिए टी20 मैच खेलकर किया था इंटरनेशनल डेब्यू

    रहाणे वैसे तो टेस्ट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने सबसे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू अगस्त 2011 में हुआ था। हालांकि वे ज्यादा दिन इस फॉर्मेट में नहीं खेल पाए। साल 2016 में उनका आखिरी मैच था। इस साल यानी 2016 के सितंबर में उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे खेला। साल 2018 के बाद वे इससे भी बाहर हो गए और उसके बाद वापसी नहीं कर पाए। रहाणे ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    ऐसा रहा है रहाणे का करियर

    अजिंक्य रहाणे का सबसे ज्यादा करियर टेस्ट में ही चला। साल 2013 में डेब्यू के बाद उन्होंने साल 2024 तक टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने 85 मैच खेलकर 5077 रन बनाए। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उन्होंने 90 मैच खेलकर 2962 रन बनाए। इसमें उनके नाम तीन शतक और 24 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच वे केवल 20 ही खेल पाए और 375 रन बनाने में कामयाब रहे। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक है।

    ऐसे रहे हैं कप्तानी के रिकॉर्ड

    भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने कुल मिलाकर 6 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान चार में जीत मिली, वहीं दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    वीडियो पोस्ट में क्या बोले रहाणे

    टीम इंडिया के आधारस्तंभ रहने वाले रहाणे ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है, उसमें वे काफी भावुक नजर आए। इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने भारतीय टीम के साथ बिताए अपने समय और देश के लिए अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में बात की। रहाणे ने कहा कि अब उनके करियर में आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। भले ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन वह इस खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। रहाणे ने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    3. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    4. India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं
    Next Article Chhattisgarh News: 15 अगस्त से एक दिन पहले 101 उम्रकैदियों की होगी रिहाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Related Posts

    खेल जगत

    ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

    खेल जगत

    IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

    खेल जगत

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    Latest Posts

    Chhattisgarh News: 15 अगस्त से एक दिन पहले 101 उम्रकैदियों की होगी रिहाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    CG News: बारिश से बढ़ा संकट… बाढ़ से घिरे परिवार को नगर सेना ने बचाया, लेकिन 300 गायें अब भी पानी के बीच फंसीं

    Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

    Sonam Raghuvanshi Surrender : राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम

    Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

    खाना खाने के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं, सेहत के लिए है वरदान—जानिए इसके हैरान कर देने वाले फ़ायदे!

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि: ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.