Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान 24.99 लाख वोटरों के नाम कटे, अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

    छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

    रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के छात्रों संग साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव
    छत्तीसगढ़

    Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के छात्रों संग साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव

    News Lead 18By News Lead 18September 5, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन रायपुर और विज्ञान भारती के मध्य दो महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनसे बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    CG News : सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ… प्रिंसिपल ऑफिस के सामने अज्ञात ने दी पक्षी की बलि

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनकी सफल अंतरिक्ष यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को नमन करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन की इस विशेष पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं उत्साह को बढ़ाना है।

    CG BREAKING : नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक सोच है। विज्ञान प्रश्न पूछने और तर्क करने की शक्ति और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोजेक्ट जय विज्ञान के अंतर्गत आयोजित कार्यशालाएं, विज्ञान प्रदर्शनियाँ, प्रतियोगिताएँ और नवाचारी परियोजनाएँ विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से छत्तीसगढ़ के बच्चे केवल ज्ञान के उपभोक्ता नहीं, बल्कि नए विचारों और खोजों के सृजनकर्ता बनेंगे। यही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञान-आधारित समाज की सच्ची नींव है।

    Bank of Baroda ने अनिल अंबानी को दिया झटका, RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया

    मुख्यमंत्री ने बच्चों से आह्वान किया कि वे शुभांशु शुक्ला से प्रेरणा लेकर अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपना तथा देश का नाम ऊँचा करें। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि देश ने जो अवसर उन्हें प्रदान किया है, उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा—“मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का मैं विशेष आभार व्यक्त करता हूँ कि उनकी पहल से ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित हो पा रहे हैं। जब प्रदेश का मुखिया विज्ञान और शिक्षा से जुड़े आयोजनों को महत्व देता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ता है और बच्चों के भीतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा उत्पन्न होती है।”

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News : सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ… प्रिंसिपल ऑफिस के सामने अज्ञात ने दी पक्षी की बलि
    Next Article CG CRIME : जज के बंगले में चोरी, सुरक्षा पर सवाल; कलेक्टर-एसपी रहते हैं बगल में

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान 24.99 लाख वोटरों के नाम कटे, अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

    Raipur

    रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान 24.99 लाख वोटरों के नाम कटे, अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

    छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

    रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

    नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस? जानें पूरा मामला

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल

    न SIM, न टावर! अब सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को देगा टक्कर

    माही विज का Instagram अकाउंट हुआ गायब! BB20 में अपमानजनक शब्दों के बाद मचा बवाल, टीम ने साधी चुप्पी

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट! साय सरकार ने बदला नियम, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन

    CG Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें! त्योहारी सीजन में कई ट्रेनें रहेंगी लेट, देखें पूरा शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.