Close Menu
    What's Hot

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा
    देश - विदेश

    Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

    News Lead 18By News Lead 18July 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Meloni-Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हाल के दिनों में चले तीखे बयानबाजी के दौर के बाद अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने मेलोनी को ‘अच्छी इंसान’ बताया, जबकि मेलोनी ने भी कहा कि उनकी ट्रंप के साथ ‘सौहार्दपूर्ण संबंध’ हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने यह भी माना कि हाल के दिनों में उनके रिश्तों में कुछ तनाव जरूर आया था।

    T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का बुरा हाल! आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी फेल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल

    ‘मुझे सच में लगता है कि वह अच्छी इंसान हैं’

    तुर्किये की राजधानी अंकारा में राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा,

    ‘मुझे लगता है कि मेलोनी एक अच्छी इंसान हैं। वास्तव में हमारा यह सप्ताह अच्छा रहा। हमारे रिश्ते खराब हो गए थे। वे थोड़े खराब इसलिए हुए क्योंकि उन्होंने एक बार फिर हमारी मदद करने से इनकार कर दिया। मुझे सच में लगता है कि वह अच्छी इंसान हैं, लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने गलती की।’

    उनका इशारा ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में इटली द्वारा सहयोग नहीं देने की ओर था।

    कुछ दिन पहले ही हुई थी तीखी बयानबाजी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने इटली पर मदद के लिए कोई बड़ा दबाव नहीं डाला था, लेकिन जब इटली ने सैन्य सहयोग से इनकार किया तो इससे उनके और मेलोनी के रिश्तों में ‘थोड़ी खटास’ आ गई। यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप और मेलोनी के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर मेलोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके साथ लिखा था, ‘रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है।’ इस पोस्ट ने दोनों नेताओं के बीच तनाव की चर्चाओं को और बढ़ा दिया था।

    ट्रंप ने NATO सहयोगी देशों पर लगाया आरोप

    हालिया विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब ट्रंप ने NATO सहयोगी देशों, खासकर इटली, की आलोचना करते हुए कहा था कि अमेरिका वर्षों से उनकी सुरक्षा करता रहा है, लेकिन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में कई सहयोगी देशों ने उसका साथ नहीं दिया। उन्होंने पिछले महीने ट्रुथ सोशल पर भी कुछ सहयोगी देशों पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। इस बीच, NATO समिट के दौरान इतालवी पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उनके और ट्रंप के बीच ‘सौहार्दपूर्ण संबंध’ हैं।

    ‘गिड़गिड़ाने’ के दावे ने और बिगाड़ दिए थे रिश्ते

    तनाव की एक बड़ी वजह ट्रंप का वह दावा भी था जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्रांस के एवियन में हुए G-7 समिट के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘गिड़गिड़ाई’ थीं। इस दावे को मेलोनी ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था,

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ेगा धीमा, बारिश थमेगी तो बढ़ेगी गर्मी

    ‘न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाए हैं।’

    इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की अपनी प्रस्तावित यात्रा भी रद्द कर दी थी। हालांकि हालिया मतभेदों के बावजूद इटली अब भी NATO में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बना हुआ है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleT20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का बुरा हाल! आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी फेल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल
    Next Article क्या शराब सिर्फ लिवर को करती है खराब? डॉक्टर ने बताया शरीर के इन अहम अंगों पर भी पड़ता है गंभीर असर

    Related Posts

    देश - विदेश

    उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

    देश - विदेश

    ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

    देश - विदेश

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    Latest Posts

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

    Chhattisgarh News: 6वीं से 12वीं तक बच्चे पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ, 100 कलाविद तैयार करेंगे 100 पाठ

    Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

    Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.