Close Menu
    What's Hot

    भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

    CG News: झूले पर बैठने को लेकर भिड़े युवक-युवती, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ विवाद

    रायपुर एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, हर घंटे 35 विमानों की आवाजाही की तैयारी; कोहरे में भी आसानी से होगी लैंडिंग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Lock Upp 2: Kangana Ranaut का ‘लॉकअप 2’ में एंट्री से हंगामा, योगेश रावत पर भड़कीं, बोलीं- ‘शर्म कर लो’
    मनोरंजन

    Lock Upp 2: Kangana Ranaut का ‘लॉकअप 2’ में एंट्री से हंगामा, योगेश रावत पर भड़कीं, बोलीं- ‘शर्म कर लो’

    News Lead 18By News Lead 18July 6, 2026Updated:July 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Lock Upp 2: एकता कपूर के शो ‘लॉकअप 2’ ने जब से दर्शकों के बीच दस्तक दी है, सुर्खियों में बना हुआ है। लॉकअप सीजन 2 को शुरू हुए 1 हफ्ता हो चुका है और  इस बार शो को कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस बीच शो में कंगना रनौत ने भी शिरकत की, जहां वह कंटेस्टेंट्स के हफ्तेभर की परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा करती दिखीं और कई की जमकर क्लास भी लगाई। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत का शो के पहले सीजन में दमदार अवतार देखने को मिला था और अब दूसरे सीजन में वह जब गेस्ट बनकर पहुंची तो कईयों को निशाने पर ले लिया। राम कपूर से लेकर योगेश रावत तक को कंगना रनौत ने जमकर फटकार लगाई।

    “एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

    योगेश रावत पर भड़कीं कंगना रनौत

    लॉकअप 2 में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि वह प्रीमियर के बाद से ही शो को करीब से देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने योगेश रावत को जमकर लताड़ा, जिसकी वजह थी उनके पुराने रिश्तों से जुड़े आरोप। उन्होंने योगेश को वॉर्निंग दी कि वह अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी का दिल न दुखाएं। कंगना ने योगेश से उन आरोपों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें ‘धोखेबाज’ का टैग दिया गया था।

    मुझे ऐसे लड़कों से नफरत है- कंगना रनौत

    कंगना ने योगेश को फटकार लगाते हुए कहा- ‘लोग तुम्हें चीटर कह रहे हैं।’ ये सुनकर योगेश हां में सिर हिलाते हैं, जिस पर कंगना का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में कहती हैं- ‘थोड़ी शर्म कर लो, हां जी कर रहे हो। मुझे ऐसे लड़कों से सख्त नफरत है। मुझे घृणा है उन लड़कों से जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो उसके बाद मैं तुम्हें तोड़ूंगी।’ कंगना की बात सुनकर योगेश भावुक हो गए और रोने लगे। मगर कंगना ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई किसी के दिल टूटने की वजह बनता है तो उसे कम से कम शर्मिंदगी तो होनी ही चाहिए और जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

    Vaibhav Suryavanshi Debut : टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

    फूट-फूटकर रोए योगेश रावत

    कंगना रनौत की बात सुनने के बाद योगेश रावत फूट-फूटकर रोते दिखे, जिसके बाद आकांक्षा उन्हें समझाती नजर आईं। बता दें, योगेश रावत और आकंक्षा चौधरी का ये विवाद ‘स्प्लिट्सविला X6’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है। ग्रैंड फिनाले के दौरान एक कंटेस्टेंट ने योगेश पर आरोप लगाया था कि वह आकांक्षा से तब मिले थे, जब वह रूरू के साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने रूरू को धोखा देने के आरोप तो नकार दिए, लेकिन ये जरूर माना कि आकांक्षा के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। वहीं लॉकअप 2 की बात करें तो ये शो 27 जून से शुरू हुआ है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर गूंजेगी किलकारियां, कपल ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस
    4. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleक्या आपको ही सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर? जानिए इसके पीछे छिपा हैरान करने वाला साइंस
    Next Article इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पेड विज्ञापनों पर सख्ती, सरकार ने Meta को जारी किया निर्देश

    Related Posts

    मनोरंजन

    बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    मनोरंजन

    जब पूजा बेदी की बिकिनी की हुई थी नीलामी, खरीदने वाले ने किया था ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान

    मनोरंजन

    शिव भक्त कैलाश खेर ने 3 महीने तक पाला कोबरा, जानिए फिर क्यों जंगल में छोड़ दिया!

    Latest Posts

    भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

    CG News: झूले पर बैठने को लेकर भिड़े युवक-युवती, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ विवाद

    रायपुर एयरपोर्ट का होगा बड़ा विस्तार, हर घंटे 35 विमानों की आवाजाही की तैयारी; कोहरे में भी आसानी से होगी लैंडिंग

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम; दिसंबर में चक्रवात का असर संभव

    इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

    सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

    बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.