Close Menu
    What's Hot

    गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में बढ़ेंगे बेहतर अवसर

    बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुली एक अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई,
    छत्तीसगढ़

    जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुली एक अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई,

    News Lead18By News Lead18March 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

      छत्तीसगढ़ एनसीपी के नेता रहे रामअवतार जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुल गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ हो गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने सतीश जग्गी व जग्गी हत्याकांड के आरोपी अमित जोगी को नोटिस जारी कर अपने वकील के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। नोटिस की तामिली की जिम्मेदारी रायपुर एसपी काे दी गई है। तामिली के बाद एसपी को शपथ पत्र पेश करते हुए जानकारी देनी होगी। याचिकाकर्ता सतीश जग्गी के अधिवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए वापस छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट भेज दिया है। सीबीआई की ओर से उपस्थित अधिवक्ता वैभव ए. गोवर्धन और राज्य की ओर से उपस्थित उप महाधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडे ने संयुक्त रूप से निवेदन किया कि राज्य ने 31 मई 2007 को आवेदन पेश कर निचली अदालत द्वारा पारित बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करने की अनुमति मांगी थी।

    उक्त आवेदन को इस न्यायालय की पीठ ने 18 अगस्त 2011 को इस आधार पर खारिज कर दिया था, सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे मामले में राज्य द्वारा दायर अपील की अनुमति के लिए आवेदन स्वीकार्य नहीं है। सीबीआई ने याचिका दायर कर 31 मई 2007 के फैसले और आदेश को चुनौती दी थी। हालांकि, इस न्यायालय की समन्वय पीठ ने 12 सितंबर 2011 के आदेश द्वारा विलंब के आधार पर इसे खारिज कर दिया था। इसके अतिरिक्त, अमित जोगी की बरी होने को चुनौती देने के लिए पुनरीक्षण याचिका को आपराधिक अपील में परिवर्तित करने की मांग करते हुए शिकायतकर्ता सतीश जग्गी द्वारा दायर याचिका को भी 19 सितंबर 2011 के आदेश द्वारा खारिज कर दिया गया था।हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सतीश जग्गी व सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। 18 अगस्त 2011, 12 सितंबर .2011 और 19 सितंबर 2011 के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ,सतीश जग्गी व सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की थी।

    याचिका की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 06 नवंबर 2025 के आदेश के परिप्रेक्ष्य में याचिका दायर करने में हुई देरी को क्षमा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा, सतीश जग्गी और राज्य सरकार को बनाए पक्षकार। याचिका को सीबीआई द्वारा दायर अपील की अनुमति के आवेदन पर गुण-दोष के आधार पर पुनर्विचार के लिए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट को वापस भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है, सीबीआई उक्त कार्यवाही में वास्तविक शिकायतकर्ता और राज्य को आवश्यक पक्षकार बनाए। सीबीआई के वकील वैभव ए गोवर्धन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 06 नवंबर 2025 को पारित आदेश की एक प्रति हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की है, जिसे रिकॉर्ड में ले लिया गया है। आज चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। डिवीजन बेंच ने जग्गी हत्याकांड के आरोपी अमित जोगी और याचिकाकर्ता सतीश जग्गी को नोटिस जारी कर अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    डिवीजन बेंच ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक के माध्यम से नोटिस की तामिली कराने का निर्देश दिया है। नोटिस तामिल करने के साथ ही एसपी रायपुर को शपथ पत्र पेश करना होगा। राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए उपस्थित अधिवक्ता को निर्देश के परिपालन के संबंध में नोटिस की कॉपी रायपुर एसपी को भेजने की बात कही। 23 साल पहले रामअवतार जग्गी की गोली मारकर कर दी थी हत्या 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 31 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में बलटू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को दोषी करार दिया गया था। हालांकि बाद में अमित जोगी को बरी कर दिया गया था। अमित जोगी को बरी किए जाने के खिलाफ रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर अमित के पक्ष में स्टे ऑर्डर है। कारोबारी बैकग्राउंड वाले रामअवतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे।जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर NCP में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ एनसीपी आ गए। स्व विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में NCP का कोषाध्यक्ष बना दिया था। जग्गी हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत और विश्वनाथ राजभर दोषी हैं।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत
    Next Article गरियाबंद में कच्चे हीरों की तस्करी का खुलासा, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी

    छत्तीसगढ़

    रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ,

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी, स्क्रिप्ट समिति गठन की दिशा में पहल तेज

    Latest Posts

    गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में बढ़ेंगे बेहतर अवसर

    बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी

    रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ,

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी, स्क्रिप्ट समिति गठन की दिशा में पहल तेज

    छत्तीसगढ़: दुर्ग में दर्दनाक हादसा, धमधा इलाके में बस और बाइक की टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

    गरियाबंद में कच्चे हीरों की तस्करी का खुलासा, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी

    जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुली एक अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई,

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.