Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 1 जनवरी 2027 से पुलिस व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल! FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म…जानिए नए नियम की पूरी डिटेल
    भारत

    1 जनवरी 2027 से पुलिस व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल! FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म…जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

    News Lead 18By News Lead 18July 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : अब थानों के चक्कर काटने और कागजी कार्रवाई के झंझट से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है. सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2027 से देश में FIR दर्ज कराने, पुलिस जांच, सबूत इकट्ठा करने और कोर्ट में चार्जशीट पेश करने तक को पूरी तरह डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस साल 31 दिसंबर तक सभी राज्यों में डिजिटल सिस्टम का बुनियादी ढांचा तैयार हो जाएगा. पुलिस की केस डायरी, गवाहों के बयान, सबूत और चार्जशीट जैसी सभी चीजें पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगी.

    Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग की चेतावनी… दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना

    तीन नए आपराधिक कानूनों को 2 साल पूरे

    देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)- को आज 1 जुलाई 2026 को दो साल पूरे हो गए हैं. इन दो सालों में नए नियमों को अपनाने और उन पर खरे उतरने में हरियाणा देश में सबसे आगे रहा है. टॉप-5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हरियाणा के बाद गोवा, असम, चंडीगढ़ और पंजाब का नंबर आता है. देश की राजधानी दिल्ली इस बार टॉप-5 की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई है. अच्छी बात यह है कि इस नई व्यवस्था से काम के समय में करीब 25% की बचत हो रही वहीं, देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 23 राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    31 दिसंबर तक पूरे होंगे तकनीकी इंतजाम

    गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस साल  31 दिसंबर तक सभी राज्यों में इसके लिए जरूरी  तकनीकी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे. इसके बाद पुलिसवालों की डायरी भी पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी और बिना कागज यानी पेपरलेस प्रणाली लागू हो जाएगी.

    किसी भी थाने में कहीं से भी दर्ज करा सकेंगे FIR

    नई व्यवस्था में जीरो एफआईआर का बड़ा फायदा दिख रहा है. पिछले दो वर्षों में देशभर में 63,572 जीरो FIR लिखी गईं, जिनमें से करीब 13 हजार मामले दूसरे राज्यों से जुड़े थे. इस नियम के तहत कोई भी पीड़ित व्यक्ति देश के किसी भी राज्य या किसी भी थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. बाद में उस एफआईआर को जांच के लिए संबंधित थाने में भेज दिया जाता है.

    केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी में कुछ आंकड़ें भी सामने आए हैं जिनके अनुसार, साल 2024 में तय 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने का रिकॉर्ड सिर्फ 40% था, जो अब सुधरकर 61% हो गया है. इसी तरह यौन अपराधों के मामलों में दो महीने के भीतर चार्जशीट पेश करने की रफ्तार 2018 के 44% के मुकाबले 2025 में बढ़कर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

    India’s Got Latent Season 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आने के लिए क्या आलिया भट्ट ने ली थी फीस? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

    ई-एफआईआर से शिकायत दर्ज कराना हुआ आसान

    सरकार के अनुसार नए कानूनों के तहत हुए डिजिटल बदलावों के तहत अब लोग ई-एफआईआर और डिजिटल माध्यम से आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही मौका-ए-वारदात और जब्त किए गए सामान की वीडियोग्राफी कराना अब जरूरी हो गया है, जिससे जांच में कोई गड़बड़ी न हो सके. ईमेल, मोबाइल के दस्तावेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट जैसे इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अब पूरी तरह से कानूनी मान्यता दे दी गई है.वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई होने से समय की भारी बचत हो रही है और मामलों के निपटारे में मदद मिल रही है. इसके साथ ही ई-समन और ऑनलाइन केस मैनेजमेंट सिस्टम की वजह से अब मुकदमों में होने वाली देरी को कम करने का प्रयास हो रहा है.

    गृह मंत्रालय का मानना है कि इस पूरे ऑनलाइन सिस्टम से पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बनेगी. इसके साथ ही फाइलों और कागजातों की निगरानी आसान होगी, मामलों में देरी कम होगी और पीड़ितों को सही समय पर इंसाफ मिल सकेगा.

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh Weather: मौसम विभाग की चेतावनी… दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना
    Next Article छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

    Related Posts

    भारत

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    भारत

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    भारत

    Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

    Latest Posts

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.