Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh : निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, अब PWD करेगा संपत्तियों की जांच
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh : निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, अब PWD करेगा संपत्तियों की जांच

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2025Updated:August 26, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: निलंबित आईएएस रानू साहू की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। रानू साहू के रायपुर स्थित तुलसी गांव में बने मकान, फॉर्म हाउस और दुकान की अब पीडब्ल्यूडी जांच करेगा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से इसकी रिपोर्ट मांगी है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने रायपुर संभाग क्रमांक-2 को जांच करने का निर्देश दिया है।

    जांच टीम पता लगाएगी कि फॉर्म हाउस, मकान कब बना और इस पर कितना खर्च हुआ है। भवन में लगे दरवाजे, खिड़की, फॉल सीलिंग, प्लाई वर्क, इंटीरियर डेकोरेशन, प्लंबर वर्क, बाउंड्री वाल फेन्सिंग और लॉन पर वर्तमान समय के आधार पर कितना खर्च हुआ है। मकान कृषि जमीन पर बना है तो गांव के सरपंच से इसकी अनुमति ली गई है या नहीं। पीडब्ल्यूडी के अफसर जांच की तैयारी में जुट गए हैं। टीम एक-दो दिन में संपत्ति की जांच शुरू करेगी।

    Liquor Payment Rule : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द लागू होगी कैशलेस व्यवस्था, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से होगी बिक्री

    बता दें कि तुलसी गांव में कृषि जमीन पर खसरा नंबर 398/1 रकबा 0.1410 हेक्टेयर और खसरा नंबर 407/1 रकबा 0.0710 हेक्टेयर, खसरा नंबर 407/2, 407/3 रकबा 0.4100 हेक्टेयर में मकान का निर्माण हुआ है। यह मकान अरुण कुमार साहू और लक्ष्मी साहू निवासी पांडुका, छुरा, गरियाबंद के नाम पर है। पीडब्ल्यूडी को मूल्यांकन से पहले पंचनामा तैयार करना है। 

    ईडी ने डीएमएफ और कोल स्कैम घोटाले में रानू साहू को 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, ईडी ने डीएमएफ फंड और इसके बाद उक्त दोनों ही प्रकरणों में ईओडब्ल्यू द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू को 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत शर्तों के अनुसार, इनको आगामी आदेश तक राज्य से बाहर रहना है। केवल प्रकरण की सुनवाई ट्रायल कोर्ट और जांच एजेंसी द्वारा बुलवाए जाने पर ही छत्तीसगढ़ आएंगी। वर्तमान में मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कर रही है।

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज के घर पर ED की रेड, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला का है मामला

    भवन निर्माण की लागत के साथ-साथ मॉड्यूलर किचन, फॉल सीलिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टालेशन, नल, पाइप, शावर, बेसिन, बाथ टब, कपवर्ड, जुकोजी आदि की लागत और मजदूरी खर्च की जांच की जाएगी। ग्रिल्स, रेलिंग, वार्डरोब के साथ ही इलेक्ट्रिक सामग्री में फिटिंग, इंटीरियर डेकोरेशन सामग्री जैसे झूमर, पंखे, एसी, कूलर, लाइट्स, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, होम थिएटर का फर्नीचर फिक्स्चर्स, सबमर्सिबल पंप (ड्रीलिंग एवं मशीन) आदि पर खर्च राशि की भी पड़ताल की जाएगी।

    अरुण कुमार साहू और लक्ष्मी साहू के नाम पर गांव में जमीन है। इसके पहले राजस्व विभाग ने इसे सील किया था। वर्तमान में धूम कैलिफोर्निया नामक रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है। इन लोगों ने बिना पंचायत से बिना किसी एनओसी के ही निर्माण किया है, जबकि पंचायत से एनओसी लेना अनिवार्य है। – सुरेश कुमार धीवर, सरपंच, तुलसी बाराडेरा

    रानू साहू की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इसी कड़ी में उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी जुटाई जा रही है। -अमरेश मिश्रा, चीफ एमीमी, ईओडब्ल्यू

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleLiquor Payment Rule : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द लागू होगी कैशलेस व्यवस्था, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से होगी बिक्री
    Next Article दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला टीचर ने मासूम बेटे संग लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    Bilaspur

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    छत्तीसगढ़

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    Latest Posts

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम

    छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू

    जीके इलेक्ट्रिक ने सारंगढ़ में “डीएन एंटरप्राइजेज” डीलरशिप का शुभारंभ किया

    देश में 2022 के मुकाबले 2023 में ड्रग्स के मामलों में 58% वृद्धि गंभीर-आम आदमी पार्टी

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.