Close Menu
    What's Hot

    Pakistan Attacks Afganistan : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

    IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

    अब दफ्तरों के चक्कर खत्म! छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला टीचर ने मासूम बेटे संग लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत
    देश - विदेश

    दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला टीचर ने मासूम बेटे संग लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर के डांगीयावास क्षेत्र में 32 वर्षीय शिक्षिका संजू की अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ आत्महत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. जानकारी के अनुसार, संजू शुक्रवार को स्कूल से घर लौटी और पेट्रोल छिड़ककर कुर्सी पर बैठकर खुद को व अपनी तीन साल की बेटी को आग के हवाले कर दिया. मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

    संजू के परिवार का कहना है कि मरने से पहले उसने अपने पति, ससुराल पक्ष और ननद का नाम लिया, जिन्होंने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. लेकिन पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया था कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी. परिवार ने बातचीत में बताया कि ससुराल वाले संजू का मानसिक उत्पीड़न करते थे और उसके चरित्र पर बेबुनियाद आरोप लगाते थे.

    Chhattisgarh : निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, अब PWD करेगा संपत्तियों की जांच

    ‘ससुरालवालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया’

    संजू के पिता ओमजी ने कहा कि मेरी बेटी को उसके पति और ससुरालवालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसी मजबूरी में उसने यह कदम उठाया. मेरी तीन साल की पोती भी इस हादसे में चली गई. ससुराल वालों ने उसे गांव में रहने के लिए मजबूर किया. आत्महत्या का सुसाइड नोट पुलिस ने स्कूल के भूगोल लैब से बरामद किया है.

    ससुर ने बताया कि उसने आत्महत्या की कोशिश की है और कहा कि आप घर आ जाइए. लेकिन उसे गांव में ही पड़ा रहने दिया, अस्पताल नहीं ले गए. घर में दो गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें से एक हमने ही अपनी बेटी को दी थी, फिर भी उसे अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई.

    Liquor Payment Rule : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में जल्द लागू होगी कैशलेस व्यवस्था, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से होगी बिक्री

    संजू के चाचा हुकमाराम बिश्नोई ने कहा कि मेरी भतीजी पढ़ी-लिखी और समझदार थी. जब हम मौके पर पहुंचे तो लोग सिर्फ खड़े होकर देख रहे थे. मैं पुलिस के साथ ही पहुंचा. किसी ने उसे ढकने तक की कोशिश नहीं की थी. हमने चादर ओढ़ाकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. मरने से पहले उसने तीन नाम लिए, उसके पति दिलीप, ससुराल वाले और ननद. उसने कहा कि इन लोगों ने मुझे बहुत सताया. वह और नाम लेना चाहती थी. लेकिन बोल नहीं पाई. उसे इस स्थिति तक मजबूर किया गया.

    एसीपी नागेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता संजू ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या की. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. हमने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और पीड़िता का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. शिक्षिका का सुसाइड नोट हमारे पास है.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. CM विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान
    3. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    4. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh : निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, अब PWD करेगा संपत्तियों की जांच
    Next Article CG BREAKING : मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, रेलवे प्रशासन में हड़कंप…

    Related Posts

    देश - विदेश

    Pakistan Attacks Afganistan : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

    देश - विदेश

    क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

    देश - विदेश

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप: 235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    Latest Posts

    Pakistan Attacks Afganistan : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

    IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

    अब दफ्तरों के चक्कर खत्म! छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

    बड़ा रेल हादसा टला: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    PM सूर्यघर योजना में बड़ा बदलाव: बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

    Sex Racket Busted: बंद लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में 3 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

    हाई हेल्थ रिस्क वाले बच्चों के लिए बड़ा कदम, सरकार लाएगी समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

    CG NEWS: राजधानी से सटे नकटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई बेदखली, भारी पुलिस बल तैनात

    छत्तीसगढ़ में 29 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

    सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: छोटी गलती पड़ सकती है भारी, सरकार ने जारी की नई चेतावनी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.