Close Menu
    What's Hot

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली
    देश - विदेश

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    News Lead 18By News Lead 18August 10, 2026Updated:August 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    UPI Payment Fraud: जब भी हम किसी को UPI से पेमेंट करते हैं या किसी से पैसे लेते हैं, तो अक्सर अपनी UPI ID शेयर करते हैं. कई लोगों को इसी बात का डर रहता है कि कहीं UPI ID किसी दूसरे व्यक्ति के पास पहुंचने से वह उनके बैंक अकाउंट से पैसे न निकाल ले. अगर आपको भी ऐसा डर है, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है.सिर्फ आपकी UPI ID जानकर कोई  भी व्यक्ति आपके बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकता. UPI ID दरअसल पैसे भेजने और पाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक डिजिटल एड्रेस है. इसे इस तरह समझ सकते हैं जैसे ईमेल एड्रेस. कोई व्यक्ति आपका ईमेल एड्रेस जानता है, इसका मतलब यह नहीं कि वह आपके ईमेल अकाउंट में लॉगिन कर सकता है.

    Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

    क्या UPI ID से सीधे बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं?

    सिर्फ UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड की जानकारी होने से कोई आपके बैंक अकाउंट से पैसे डेबिट नहीं कर सकता.आपके खाते से पैसा तभी निकलता है, जब आप खुद किसी ट्रांजैक्शन को अप्रूव करते हैं और UPI PIN दर्ज करते हैं. यही वह सिक्योरिटी लेयर है, जो आपके बैंक अकाउंट को अनऑथराइज्ड पेमेंट से बचाती है.इसलिए अपनी UPI ID किसी व्यक्ति को देने भर से आपका बैंक अकाउंट खाली नहीं हो सकता.

    फिर UPI फ्रॉड कैसे होता है?

    असल में खतरा UPI ID शेयर करने में नहीं, बल्कि साइबर ठगों के झांसे में आकर खुद पेमेंट अप्रूव करने में होता है.स्कैमर कई बार खुद को  बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करते हैं. इसके बाद वे पैसे भेजने के बजाय आपके पास ‘Collect Request’ यानी पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं.

    यहां लोग अक्सर गलती कर बैठते हैं. स्कैमर आपसे ये कह सकता है कि पैसे रिसीव करने के लिए फोन नंबर पर आए रिक्वेस्ट को अप्रूव करें या UPI PIN डालें. लेकिन ऐसा करने से आप अनजाने में उन्हें बैंक से पैसे निकालने की अनुमति दे देते हैं.

    पैसे रिसीव करने के लिए UPI PIN की जरूरत नहीं

    यह सबसे जरूरी बात है जिसे आपको याद रखना चाहिए. अगर कोई आपको पैसे भेज रहा है, तो पैसे रिसीव करने के लिए आपको UPI PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होती.UPI PIN तब इस्तेमाल होता है, जब आपके बैंक अकाउंट से पैसा बाहर जा रहा हो और आप ट्रांजैक्शन को मंजूरी दे रहे हों.

    इसलिए अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि पैसे लेने, रिफंड पाने या पेमेंट रिसीव करने के लिए UPI PIN डालना जरूरी है, तो सावधान हो जाएं. आपके साथ स्कैम हो सकता है.

    UPI ID शेयर करना सेफ, लेकिन ये चीजें कभी न बताएं

    अपनी UPI ID शेयर करना को सेफ होता है, क्योंकि दूसरे लोग इसी के जरिए आपको पैसे भेज सकते हैं. लेकिन UPI PIN, OTP, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड और दूसरी बैंकिंग डिटेल्स कभी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए.बैंक या पेमेंट ऐप के नाम पर फोन, SMS या मैसेजिंग ऐप के जरिए अगर कोई आपसे ये पर्सनल डिटेल्स  मांगता है, तो उसे बिल्कुल न दें.

    QR Code और Payment Link पर भी रहें सावधान

    सिर्फ UPI ID ही नहीं, बल्कि अनजान लोगों से मिलने वाले QR Code और पेमेंट लिंक को लेकर भी सावधानी जरूरी है.साइबर ठग कई बार इनाम जीतने, रिफंड पाने, पेमेंट लेने या अकाउंट बंद होने से बचाने के नाम पर तुरंत एक्शन लेने का दबाव बनाते हैं.ऐसे में जल्दबाजी न करें. किसी भी रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें और यह जरूर देखें कि पैसा आपके खाते में आ रहा है या आपके खाते से जा रहा है.

    CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    UPI ID को लेकर बस ये बात याद रखें

    UPI ID का इस्तेमाल पैसे भेजने और रिसीव करने के लिए किया जाता है. इसलिए इसे शेयर करना अपने आप में खतरा नहीं है. खतरा तब होता है, जब कोई व्यक्ति आपको झांसे में लेकर आपसे Collect Request अप्रूव करवाता है या UPI PIN और OTP लेता है.इसलिए ये याद रखें  कि UPI ID शेयर कर सकते हैं, लेकिन UPI PIN और OTP नहीं. अगर कोई आपसे पैसे रिसीव करने के नाम पर PIN डालने को कहे, तो तुरंत सावधान हो जाएं वरना आपका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है.

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
    Next Article छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    Related Posts

    भारत

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    भारत

    LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

    भारत

    WhatsApp पर आया ‘Boss Scam’ का नया जाल, सरकार ने किया अलर्ट, एक गलती से लग सकता है लाखों का चूना

    Latest Posts

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

    मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

    World Cup 2027: 9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.