Close Menu
    What's Hot

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
    vaccancy

    Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

    News Lead 18By News Lead 18November 10, 2026Updated:November 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का सपना देख रहे मेडिकल ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

    इस भर्ती के तहत कुल 120 पद भरे जाएंगे। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 पद आरक्षित हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था।

    NH-43 पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    कौन कर सकता है आवेदन?

    मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में स्थायी पंजीकरण होना चाहिए।

    कितनी होनी चाहिए उम्र?

    इस भर्ती के लिए आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित की गई है। एमबीबीएस डिग्री धारक उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से कम रखी गई है। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

    कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर मेडिकल ऑफिसर SSC भर्ती 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
    3. मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
    4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
    5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
    6. आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
    7. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
    8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

    नीट पीजी पर्सेंटाइल और इंटरव्यू से होगा चयन

    मेडिकल ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन NEET PG पर्सेंटाइल के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली कैंट में शुरू होगी। इंटरव्यू के एडमिट कार्ड निर्धारित तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बदलाव, अब किसानों को मिलेगा इतना टोकन; जानें नई व्यवस्था

    कितनी मिलेगी सैलरी?

    AFMS में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10B के तहत वेतन दिया जाएगा। इसमें 61,300 रुपये बेसिक पे के साथ 15,500 रुपये मिलिट्री सर्विस पे (MSP) शामिल है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

    भारतीय सेना की चिकित्सा सेवा में करियर बनाने के इच्छुक एमबीबीएस और पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

    Related posts:

    1. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    2. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी
    3. Railway Station Master Age Limit: स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने साल बाद दे सकेंगे परीक्षा
    4. BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का नवाबी अंदाज, कफ्तान और पगड़ी में दिखीं बेहद स्टाइलिश
    Next Article रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैचों पर संकट, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबलों के वेन्यू

    Related Posts

    vaccancy

    ISRO Recruitment 2026: इसरो में 400 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक करें आवेदन; जानें चयन प्रक्रिया

    vaccancy

    BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    vaccancy

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Latest Posts

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण तो ऐसे रखें फेफड़ों का ख्याल, सांस की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैचों पर संकट, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबलों के वेन्यू

    Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

    कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का नवाबी अंदाज, कफ्तान और पगड़ी में दिखीं बेहद स्टाइलिश

    Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

    NH-43 पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    रायपुर की अनाज मंडी में भीषण आग, दीपावली की रात तीन दुकानों में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.