Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र
    दिल्ली

    त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026Updated:March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली। माओवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि बस्तर से माओवाद लगभग खत्म हो चुका है। यह त्रि-स्तरीय रणनीति के माध्यम से संभव हुआ। पहला, सुरक्षा एजेंसियों ने शीर्ष माओवादी हिंसकों को निशाने पर लिया। बसवराजू, कोसा, गुडसा उसेंडी, चलपती, हिड़मा जैसे बड़े नाम धाराशाई कर दिए गए।

    दूसरा, लगातार दबाव के बीच हजारों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। तीसरा, करीब 150 से अधिक नए सुरक्षा कैंप और फॉरवर्ड बेस स्थापित हुए। जिन इलाकों में कभी माओवादियों का वर्चस्व था, वहां अब सड़क, मोबाइल नेटवर्क, राशन, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं।

    बस्तर के घने जंगलों में कभी बंदूक की नली ही सत्ता का प्रतीक थी। ताड़मेटला की जली हुई धरती, झीरम घाटी में छलनी पड़ी गाड़ियों और बिखरे शव। ये दृश्य सिर्फ घटनाएं नहीं थे, बल्कि उस भयावह दौर की पहचान थे, जब लोकतंत्र और जीवन दोनों एक साथ निशाने पर थे, लेकिन इसी बस्तर में कहानी बदली, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ संकल्प लिया कि माओवादी हिंसा को जड़ से खत्म करना है और वह भी तय समयसीमा के भीतर।

    यह संकल्प केवल घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर उतरती रणनीति बना। वर्ष 2014 के बाद अभियान ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन 2019 के बाद यह निर्णायक हुआ। शाह के लगातार बस्तर दौरे, समीक्षा बैठकों और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने सुरक्षाबलों को स्पष्ट संकेत दिया कि अब जवाब रक्षात्मक नहीं, आक्रामक होगा।

    वर्ष 2021 की टेकुलगुड़ेम मुठभेड़, जिसमें 21 जवान बलिदान हुए, इस बदलाव की कीमत भी थी और दिशा भी। इसके बाद अंतरराज्यीय समन्वय के साथ चौतरफा दबाव की रणनीति तैयार हुई। इस पूरी लड़ाई में राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की भूमिका भी अहम रही। सरकार ने सुरक्षा और विकास-दोनों मोर्चों पर संतुलित दबाव बनाए रखा, जिससे अभियान को स्थायित्व मिला।

    खौफ के साए से बाहर निकला बस्तर

    जहां कभी 3,400 से अधिक मुठभेड़ें, हजारों विस्फोट और 5,000 से ज्यादा मौतों का इतिहास था, वहीं अब हिंसा की घटनाएं तेजी से घटी हैं। अब झारखंड में मिसिर बेसरा जैसे कुछ नाम ही बचे हैं। बस्तर में बंदूक की आवाज अब लगभग खामोश है। जो कभी माओवादी हिंसा के नाम पर धधकती आग थी, वह अब राख में बदल चुकी है और यह बदलाव तय समय से पहले आया है।

    पिछले 25 वर्षों में 1,800 से अधिक सुरक्षा बल के जवान बलिदान हुए। अब भी 40 हजार केंद्रीय सुरक्षाबल और 20 हजार स्थानीय बल इस धरती की सुरक्षा में दिन-रात डटे हैं। सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी बलों के जवान अपने घरों से सैंकड़ों किमी दूर अपनी जान दांव पर लगा इस लाल आतंक के विरुद्ध खड़े हैं।

    Related posts:

    1. भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जल्द होगी घोषणा, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक संभावित ऐलान
    2. क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड
    3. IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी
    4. गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleआयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स
    Next Article मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    Related Posts

    दिल्ली

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    दिल्ली

    गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    दिल्ली

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र

    आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स

    बदले मौसम के तेवर, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि के आसार; 4 अप्रैल तक राहत के संकेत

    आज India Postके अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर)में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)की सेवाओं उद्घाटन किया गया।

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.