Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। राजधानी में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए, 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर बाइक और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कुरियर बॉक्स जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार इस पूरे सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठे मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे, जो पहले भी वर्ष 2024 में खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ड्रग्स मामले में जेल जा चुके हैं।

    डेड ड्रॉप सिस्टम से हो रही थी सप्लाई

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ का इस्तेमाल कर रहे थे। इस तरीके में ड्रग्स को सीधे हाथों-हाथ देने के बजाय सुनसान जगहों पर रख दिया जाता था और उसकी लोकेशन व वीडियो ग्राहकों को भेजी जाती थी। इससे पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश की जा रही थी।

    रैपिडो राइडर और कोरियर का इस्तेमाल

    पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली से ड्रग्स को कोरियर के जरिए रायपुर भेजा जाता था। यहां कुणाल मंगतानी ड्रग्स रिसीव करता था। इसके बाद रैपिडो राइडरों के माध्यम से सुनसान स्थानों पर ड्रग्स रखवाकर लोकेशन शेयर की जाती थी। ड्रग्स की पेमेंट के लिए आरोपियों द्वारा अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था।

    ऐसे हुई कार्रवाई

    • एसीसीयू को सूचना मिली थी कि शहर में रैपिडो राइडरों के जरिए एमडीएमए की सप्लाई हो रही है। इस पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम गठित की गई।
    • 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र के काशीराम नगर के पास पुलिस ने तीन रैपिडो राइडर—सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में इनके पास से मिली जानकारी के आधार पर कुणाल मंगतानी को भी गिरफ्तार किया गया।
    • इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और पंचशील विहार से मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा को हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी की गई।

    नाइजीरियन कनेक्शन की जांच

    पूछताछ में मास्टरमाइंड आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे नाइजीरियन नागरिकों से ड्रग्स खरीदते थे। पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपी

    • कुणाल मंगतानी (रायपुर)
    • सौरभ डोंगरे (रायपुर)
    • शुभम राठौर (रायपुर)
    • सौरभ यादव (रायपुर)
    • महेश सिंह खड़का (दिल्ली)
    • कुसुम हिन्दुजा (रायपुर/दिल्ली)

    आरोपियों की भूमिका

    • महेश खड़का, कुसुम हिन्दुजा: सिंडिकेट के मास्टरमाइंड, नेटवर्क संचालन
    • कुणाल मंगतानी: कोरियर से ड्रग्स रिसीव करना
    • सौरभ यादव, शुभम राठौर, सौरभ डोंगरे: रैपिडो राइडर के रूप में डिलीवरी
    • मामला किया गया दर्ज

      आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

      पुलिस की अपील

      रायपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सिंथेटिक ड्रग्स से दूर रहें और इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    3. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    4. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleभस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद
    Next Article जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    Related Posts

    Raipur

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Raipur

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    Bilaspur

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    Hospital Fire: अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.