Author: News Lead18
कोरबा के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान कोरबा, 14 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग ने प्लांट के ITS ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 और यूनिट-4 का उत्पादन बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर प्लांट में बनी बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है। आग तेजी से फैलने के कारण 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मर भी इसकी…
होली पर पुलिस कर्मियों को पानी और बिस्कुट देकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने किया सेवा कार्य भिलाई, 14 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने होली के पावन अवसर पर शहर के चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए सेवा कार्य किया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोग के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें और बिस्कुट वितरित किए। इस सेवा कार्य में पूर्वी भारत जोन के महासचिव शब्बीर अहमद, प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंह, और जिला सदस्य अजय सहारे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आयोग के इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने…
छत्तीसगढ़ के बीएडधारी सहायक शिक्षकों का दर्द: बेरोजगारी के साये में गुजरी होली छत्तीसगढ़ के हजारों बीएडधारी सहायक शिक्षक इस बार होली की खुशियों से दूर रहे। “NO HOLI” लिखे पोस्टर के साथ उनका दर्द साफ झलक रहा था। सरकारी नौकरी से निकाले जाने के कारण ये शिक्षक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से बुरी तरह टूट चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद वर्षों तक स्कूलों में सेवा देने वाले इन शिक्षकों को बेरोजगार कर दिया गया, जिससे उनके परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। बच्चों की पढ़ाई रुकने की नौबत आ गई है, और घर चलाना…
भारत में 14 मार्च 2025 को दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण: समय, कारण और दृश्यता की पूरी जानकारी
14 मार्च 2025 को भारत में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए समय और कारण नई दिल्ली: भारत में खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए 14 मार्च 2025 एक खास रात होगी, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) पूरे देश में नजर आएगा। नासा के मुताबिक, यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 1:44 बजे अपने चरम पर होगी। क्यों लाल दिखता है चंद्रमा? पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्रमा तक पहुंचती है, तो इसका नीला भाग अधिक बिखर जाता है, और लाल-नारंगी रंग की रोशनी चंद्रमा की सतह पर पड़ती है। इसी कारण…
पंजाब कांग्रेस की बैठक में रणनीति पर चर्चा, भूपेश बघेल बोले – ‘पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर’ चंडीगढ़, 13 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में पंजाब की राजनीति से जुड़े छह अहम एजेंडों पर चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने बताया कि सभी नेताओं ने खुलकर अपनी राय रखी और पार्टी को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, “पंजाब में कांग्रेस पहले से ही मजबूत है, लेकिन माइक्रो मैनेजमेंट की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा कि अगली बैठक में पंजाब…
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा स्थगित, विनोद तिवारी ने किया विरोध रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को निर्धारित तिथि और समय से 10 मिनट पूर्व दोबारा स्थगित कर चुनाव अवधि बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा करार दिया। विरोध स्वरूप विनोद तिवारी और उनके साथियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बार-बार हस्तक्षेप किया जाना निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरा है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने बागी नेताओं पर कसा शिकंजा, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित रायपुर, 13 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोरबा और कोरिया जिलों के नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध बागी उम्मीदवार के रूप में अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के कारण अरविंद भगत और कृष्ण राजपूत (कोरबा जिला) को निष्कासित कर दिया गया। इसी तरह, कोरबा जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप…
हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान – “देश में खत्म हो गई कांग्रेस, भाजपा की लगातार जीत” अंबाला, 13 मार्च 2025 – हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस नाम की चीज़ न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश से खत्म हो गई है।” उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा की जीत हो रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा बदल दी है। उन्होंने विकास की राजनीति शुरू की, जिसे जनता ने पसंद किया। होली पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा,…
विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का जरिया भी है। उन्होंने कहा कि जब हम खेल भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं, तो हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को स्वीकार करना सीखते हैं, असफलताओं से सबक लेते हैं और सफलता को विनम्रता से अपनाते हैं। खेल हमें जीवन की हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास और धैर्य…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 13 मार्च 2025 – थाना मौदहापारा, रायपुर में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरिफ खान ने शादी का प्रलोभन देकर उसे केके रोड स्थित एक होटल में रखा और 2 दिसंबर 2024 से 7 मार्च 2025 तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर थाना मौदहापारा पुलिस ने आरोपी आरिफ खान (30 वर्ष, निवासी रहमानिया चौक, रायपुर) को एक घंटे के भीतर…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com