Author: News Lead18
हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान – “देश में खत्म हो गई कांग्रेस, भाजपा की लगातार जीत” अंबाला, 13 मार्च 2025 – हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस नाम की चीज़ न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश से खत्म हो गई है।” उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा की जीत हो रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा बदल दी है। उन्होंने विकास की राजनीति शुरू की, जिसे जनता ने पसंद किया। होली पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा,…
विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वभारती प्रीमियम लीग सीजन 5 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का जरिया भी है। उन्होंने कहा कि जब हम खेल भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं, तो हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को स्वीकार करना सीखते हैं, असफलताओं से सबक लेते हैं और सफलता को विनम्रता से अपनाते हैं। खेल हमें जीवन की हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास और धैर्य…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 13 मार्च 2025 – थाना मौदहापारा, रायपुर में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरिफ खान ने शादी का प्रलोभन देकर उसे केके रोड स्थित एक होटल में रखा और 2 दिसंबर 2024 से 7 मार्च 2025 तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर थाना मौदहापारा पुलिस ने आरोपी आरिफ खान (30 वर्ष, निवासी रहमानिया चौक, रायपुर) को एक घंटे के भीतर…
दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, लिफ्ट में छेड़छाड़ का भी आरोप नई दिल्ली, 13 मार्च 2025 – राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह सोशल मीडिया पर मिले एक व्यक्ति से होटल में मिलने गई थी, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने जब मदद मांगी तो होटल की लिफ्ट में एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। मुलाकात के दौरान जब महिला को आरोपी के अनुचित व्यवहार का आभास हुआ तो…
शांतिनिकेतन में होली समारोह पर प्रतिबंध, भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शांतिनिकेतन के बीरभूम जिले के सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा, “यह पश्चिम बंगाल में पहली बार हो रहा है। पुलिस, प्रशासन और राज्य सरकार विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।” भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह फैसला जनता की आस्था और परंपरा के खिलाफ है। वहीं, इस प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने पत्रकारों संग मनाई होली, नगाड़ों और फाग गीतों का लिया आनंद राजधानी रायपुर में News 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार साथियों के साथ होली का उत्सव मनाया और नगाड़ों एवं फाग गीतों का खूब आनंद लिया।
भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दायर की रिवीजन पिटिशन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीडी कांड में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट में रिवीजन पिटिशन दाखिल की है। इस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह सीबीआई का अधिकार है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने पहले ही भूपेश बघेल को उन्मोचित कर दिया था, लेकिन यह न्यायालयीन प्रक्रिया है और अदालत की सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की होगी जांच वहीं, भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी सीएम…
रायपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति, सरकार और AOL के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
रायपुर, 11 मार्च 2025। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित महासत्संग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ शामिल हुए। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार और आर्ट ऑफ…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुनबी समाज की भेंट, “छावा” फिल्म कर मुक्त करने पर जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुनबी समाज के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को कर मुक्त किए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
माना कैंप नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, विधायक मोतीलाल साहू ने दी शुभकामनाएँ
माना कैंप नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदगणों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विधायक मोतीलाल साहू रहे शामिल रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैंप में आज नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव एवं समस्त पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने अध्यक्ष संजय यादव सहित सभी पार्षदगणों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा जताई कि नई नगर पंचायत टीम क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में नगरवासियों,…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com