Author: News Lead18

वडोदरा में रईसजादे की रफ्तार का कहर, तेज़ रफ़्तार कार ने लोगों को रौंदा, 1 महिला की मौत गुजरात के वडोदरा में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 14 मार्च 2025 को हुआ, जब एक युवक तेज़ रफ़्तार में गाड़ी चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद भी आरोपी युवक ने न तो कोई पछतावा दिखाया और न ही मदद की, बल्कि सड़क पर हंगामा करने लगा। चश्मदीदों के…

Read More

पाकिस्तान में होगा आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025, 6 टीमें लेंगी हिस्सा आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होगा। 14 मार्च को आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की, जिसके अनुसार मुकाबले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और LCCA ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज शामिल हैं। ये टीमें आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 के टॉप 10 में जगह नहीं बना पाईं, इसलिए उन्हें क्वालीफायर में खेलना होगा। इसके अलावा, स्कॉटलैंड और थाईलैंड ने अपने…

Read More

डीग में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी फरार डीग, 14 मार्च 2025 – राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोप दो नाबालिग लड़कों पर है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का परिवार घर से 500 मीटर दूर एक कीर्तन में गया हुआ था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और…

Read More

कोरबा के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान कोरबा, 14 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग ने प्लांट के ITS ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 और यूनिट-4 का उत्पादन बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर प्लांट में बनी बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है। आग तेजी से फैलने के कारण 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मर भी इसकी…

Read More

होली पर पुलिस कर्मियों को पानी और बिस्कुट देकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने किया सेवा कार्य भिलाई, 14 मार्च 2025 – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने होली के पावन अवसर पर शहर के चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए सेवा कार्य किया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोग के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें और बिस्कुट वितरित किए। इस सेवा कार्य में पूर्वी भारत जोन के महासचिव शब्बीर अहमद, प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंह, और जिला सदस्य अजय सहारे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आयोग के इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने…

Read More

छत्तीसगढ़ के बीएडधारी सहायक शिक्षकों का दर्द: बेरोजगारी के साये में गुजरी होली छत्तीसगढ़ के हजारों बीएडधारी सहायक शिक्षक इस बार होली की खुशियों से दूर रहे। “NO HOLI” लिखे पोस्टर के साथ उनका दर्द साफ झलक रहा था। सरकारी नौकरी से निकाले जाने के कारण ये शिक्षक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से बुरी तरह टूट चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद वर्षों तक स्कूलों में सेवा देने वाले इन शिक्षकों को बेरोजगार कर दिया गया, जिससे उनके परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। बच्चों की पढ़ाई रुकने की नौबत आ गई है, और घर चलाना…

Read More

14 मार्च 2025 को भारत में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए समय और कारण नई दिल्ली: भारत में खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए 14 मार्च 2025 एक खास रात होगी, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) पूरे देश में नजर आएगा। नासा के मुताबिक, यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार रात 1:44 बजे अपने चरम पर होगी। क्यों लाल दिखता है चंद्रमा? पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्रमा तक पहुंचती है, तो इसका नीला भाग अधिक बिखर जाता है, और लाल-नारंगी रंग की रोशनी चंद्रमा की सतह पर पड़ती है। इसी कारण…

Read More

पंजाब कांग्रेस की बैठक में रणनीति पर चर्चा, भूपेश बघेल बोले – ‘पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर’ चंडीगढ़, 13 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में पंजाब की राजनीति से जुड़े छह अहम एजेंडों पर चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने बताया कि सभी नेताओं ने खुलकर अपनी राय रखी और पार्टी को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, “पंजाब में कांग्रेस पहले से ही मजबूत है, लेकिन माइक्रो मैनेजमेंट की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा कि अगली बैठक में पंजाब…

Read More

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा स्थगित, विनोद तिवारी ने किया विरोध रायपुर, 13 मार्च 2025 – रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को निर्धारित तिथि और समय से 10 मिनट पूर्व दोबारा स्थगित कर चुनाव अवधि बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा करार दिया। विरोध स्वरूप विनोद तिवारी और उनके साथियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बार-बार हस्तक्षेप किया जाना निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरा है।

Read More

छत्तीसगढ़ भाजपा ने बागी नेताओं पर कसा शिकंजा, 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित रायपुर, 13 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोरबा और कोरिया जिलों के नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध बागी उम्मीदवार के रूप में अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के कारण अरविंद भगत और कृष्ण राजपूत (कोरबा जिला) को निष्कासित कर दिया गया। इसी तरह, कोरबा जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप…

Read More