Author: News Lead18

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब लैलूंगा विधानसभा के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती का खुलासा होने से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए इसे “सत्ता संरक्षण में फलता-फूलता नशे का नेटवर्क” करार दिया है। जायसवाल ने कहा कि बार-बार अलग-अलग जिलों में अफीम की खेती का सामने आना कोई संयोग नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क की ओर…

Read More

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया ( UNI ) के दफ्तर को सील किए जाने की घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करते हुए गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज की यह घटना देश में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है।घटना में महिला पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस की टीमों द्वारा बदसलूकी किया जाना गंभीर है। घटना से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे की…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम चरण में कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को मंजूरी मिल गई। इस विधेयक पर सदन में विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी। बहस के दौरान भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, एकरूपता और समयबद्धता जैसे मुद्दे केंद्र में रहे। अंततः चर्चा के बाद विधेयक पारित कर दिया गया और इसके साथ ही विधानसभा सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया। विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य की भर्ती प्रक्रिया…

Read More

रायपुर, 19 मार्च 2026 राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण और अवैध कचरा डंपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश महासचिव श्री प्रदुमन शर्मा द्वारा पर्यावरण विभाग में की गई आधिकारिक शिकायत पर एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल में विचाराधीन प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में, आज पर्यावरण विभाग ने कबीर नगर मुक्तिधाम के सामने स्थित खुले मैदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कबीर नगर मुक्तिधाम के ठीक सामने खुले मैदान में भारी मात्रा में घरेलू ठोस अपशिष्ट अवैध रूप से डंप किया गया…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने दबिश देकर लगभग डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। तरबूज की आड़ में अफीम का खेल: जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था। खेत के बीचों-बीच अफीम की नशीली फसल उगाई जा…

Read More

भारतमाला परियोजना घोटाला: ईओडब्ल्यू-एसीबी की 20 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त कार्रवाई पूरी हो गई है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान अधिकारियों के आवासों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, संपत्ति निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी बरामद की गई है। जांच एजेंसी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस मामले में पहले ही केस दर्ज…

Read More

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बचे, भाजपा नेता भरत वर्मा घायल डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया जब मां बम्लेश्वरी मंदिर से लौटते समय रोपवे का एक हिस्सा टूट गया। इस दुर्घटना में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए, जबकि भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, रामसेवक पैकरा और अन्य श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉली में सवार होकर मंदिर से नीचे लौट रहे थे, तभी अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे…

Read More

रायपुर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, पुलिस कर रही दस्तावेजों का सत्यापन रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए करीब 2000 लोगों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इनमें से लगभग 1800 लोग राजधानी रायपुर में रह रहे हैं। पुलिस अब इन सभी के वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में 95% सिंधी समुदाय से हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर यह सुनिश्चित…

Read More

कठुआ के हीरानगर सेक्टर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों की सूचना के बाद हाई अलर्ट जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ जब एक स्थानीय महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने चार संदिग्ध लोगों को इलाके में घूमते हुए…

Read More

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों ने की शांति वार्ता की अपील बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। यह अभियान पिछले चार दिनों से लगातार चल रहा है और इसमें तीन राज्यों की संयुक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल भाग ले रहे हैं। इस बीच नक्सलियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर चल रहे सैन्य अभियान को तत्काल रोकने की…

Read More