Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » दो नहीं, तीन पार्ट में आएगी ‘रामायण’! रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत, यश के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
    मनोरंजन

    दो नहीं, तीन पार्ट में आएगी ‘रामायण’! रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत, यश के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    News Lead 18By News Lead 18November 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट, भव्य सेट और बड़े बजट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

    अब तक इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना सामने आई थी, लेकिन रणबीर के बयान से तीसरे पार्ट की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    रणबीर कपूर ने पार्ट-3 को लेकर क्या कहा?

    हाल ही में रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह फिल्म के दूसरे पार्ट की करीब 50 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसी बातचीत में उन्होंने तीसरे पार्ट का भी जिक्र किया।

    रणबीर ने कहा कि अगर फिल्म का तीसरा हिस्सा बनता है तो… उनके इस बयान में ‘अगर पार्ट-3 हुआ’ वाली बात ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान यश का रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस रणबीर की टिप्पणी और यश के हाव-भाव को फिल्म के आगे विस्तार की संभावना से जोड़कर देख रहे हैं।

    हालांकि, अभी तक फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    Ranbir officially Confirmed there is #Ramayana Part 3 🔥#RanbirKapoor | #Yash | #SaiPallavi pic.twitter.com/W4A3RL9SXe

    — Abhi (@Rocking_Tweetss) November 2, 2026

    निर्माता नमित मल्होत्रा भी जता चुके हैं संभावना

    रणबीर कपूर से पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा भी तीसरे पार्ट की संभावना पर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने संकेत दिया था कि यदि फिल्म के पहले हिस्से को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है, तो कहानी को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

    शुरुआत में ‘रामायण’ को दो भागों में बनाने की योजना सामने आई थी। यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है और इसे बड़े सिनेमाई स्तर पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में तीसरे पार्ट की चर्चा ने दर्शकों के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है।

    फिल्म में नजर आएगी दिग्गज कलाकारों की फौज

    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

    इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और लारा दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शोभना, सौरभ सचदेवा और फैसल मलिक भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी दी गई है। वहीं, दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है।

    फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।

    फिलहाल दर्शकों की नजरें फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और क्या मेकर्स वाकई इसकी कहानी को तीसरे पार्ट तक लेकर जाते हैं।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    4. रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleक्या ठंड के कारण स्लो हो जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये सच!
    Next Article RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    Related Posts

    मनोरंजन

    रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

    मनोरंजन

    सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में अचानक मचा हड़कंप, स्टेज पर चढ़ा शख्स तो डरकर चिल्लाईं सिंगर

    मनोरंजन

    IIFA 2026 Winners List: ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर तो अनीत पड्डा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

    छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव, 100 मीटर के दायरे में पाइपलाइन होने पर लेना होगा PNG कनेक्शन

    Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

    CG Holiday: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; आदेश जारी

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    दो नहीं, तीन पार्ट में आएगी ‘रामायण’! रणबीर कपूर ने दिया बड़ा संकेत, यश के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    क्या ठंड के कारण स्लो हो जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये सच!

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.