Close Menu
    What's Hot

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    News Lead 18By News Lead 18October 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे 11 से 20 अक्टूबर तक कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया गया है और कई प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, मेले के दौरान डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन संचालित की जाएगी। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, भिलाई और आसपास के यात्रियों के लिए भी डोंगरगढ़ की कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है।

    CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच चलेगी स्पेशल मेमू

    नवरात्रि मेले के दौरान ट्रेन नंबर 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल चलाई जाएगी।

    • डोंगरगढ़ से दुर्ग: रात 1 बजे रवाना होकर सुबह 2:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
    • दुर्ग से डोंगरगढ़: रात 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन से डोंगरगढ़, राजनांदगांव और रास्ते के अन्य स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

    रायपुर से भी बढ़ेगी डोंगरगढ़ की कनेक्टिविटी

    रेलवे ने 68729/68730 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू का भी अस्थायी विस्तार किया है। ट्रेन नंबर 68729 को गोंदिया तक चलाया जाएगा, जबकि 68730 गोंदिया से रायपुर के लिए संचालित होगी।

    यह व्यवस्था 11 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी। वहीं वापसी की ट्रेन नंबर 68730 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगी।

    दुर्ग-गोंदिया मेमू का भी रायपुर तक विस्तार

    मेले को देखते हुए 68741/68742 दुर्ग–गोंदिया मेमू का भी अस्थायी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 11 से 20 अक्टूबर तक रायपुर तक संचालित होगी। इससे रायपुर, भिलाई और दुर्ग के यात्रियों को डोंगरगढ़ जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

    इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

    इन प्रमुख ट्रेनों को मिलेगा डोंगरगढ़ में ठहराव

    मेले के दौरान बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर और सिकंदराबाद–रायपुर सहित कई प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

    इससे दूर-दराज के शहरों से डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी।

    ओडिशा में भूस्खलन से कई ट्रेनें प्रभावित

    वहीं, ओडिशा के रायगड़ा डिवीजन में भूस्खलन के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ है। मालिगुड़ा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

    18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस 9 से 13 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। वहीं 18515 विशाखापट्टनम–किरंदुल एक्सप्रेस, 18516 किरंदुल–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

    18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक कोरापुट तक ही चलेगी।

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    कोरापुट-जगदलपुर के बीच भी सेवाएं प्रभावित

    भूस्खलन के चलते कोरापुट और जगदलपुर के बीच रेल सेवा भी प्रभावित रहेगी। 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस 10 से 14 अक्टूबर तक कोरापुट से शुरू होगी।

    इसी तरह 18447 भुवनेश्वर–जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक कोरापुट तक चलेगी, जबकि 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस 9 से 13 अक्टूबर तक कोरापुट से शुरू होगी।

    इसके अलावा 58501 विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर 8 से 12 अक्टूबर तक कोरापुट तक चलेगी और 58502 किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर 8 से 12 अक्टूबर तक कोरापुट से शुरू होगी।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। रूट में बदलाव या ट्रेन रद्द होने की स्थिति में उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।

    Related posts:

    1. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    2. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    3. CG News: स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
    4. छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का जलवा, BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए इंडिया A, B और D टीम में चयन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
    Next Article Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    Raipur

    CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    Latest Posts

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    CG School Holiday 2026: दशहरा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों की तारीखें जारी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, दिन में तेज धूप तो शाम को छाए बादल; अगले 3 दिनों में बारिश के संकेत

    ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

    छत्तीसगढ़ में 6300 से ज्यादा नर्सिंग-पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 4 साल का इंतजार खत्म; व्यापम कराएगा परीक्षा

    CG Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.