Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल
    Raipur

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    News Lead 18By News Lead 18October 4, 2026Updated:October 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग के कुल 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर के बजाय केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    व्याख्याता के 518 पद

    इस भर्ती अभियान में व्याख्याता, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी शिक्षक, प्रधानपाठक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। पदों का आवंटन विषय और जिले के अनुसार किया गया है।

    व्याख्याता के कुल 518 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, सामाजिक विज्ञान के 52, हिंदी के 51, गणित के 49, संस्कृत के 47, रसायन शास्त्र के 44, जीव विज्ञान के 39 और भौतिकी के 53 पद शामिल हैं।

    वहीं, सहायक शिक्षक के 590 पद रखे गए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी शिक्षक के 106, कला शिक्षक के 72, गणित शिक्षक के 68, विज्ञान शिक्षक के 56 और हिंदी/संस्कृत शिक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी।

    गैर-शैक्षणिक पदों पर भी मौका

    DPI की इस भर्ती में शिक्षकों के अलावा स्कूलों से जुड़े कई अन्य पद भी शामिल हैं। प्रमुख पदों की संख्या इस प्रकार है—

    • प्राथमिक प्रधानपाठक – 27 पद
    • पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक – 24 पद
    • प्रयोगशाला सहायक – 170 पद
    • ग्रंथपाल – 60 पद
    • व्यायाम शिक्षक – 50 पद
    • कंप्यूटर शिक्षक – 40 पद

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

    दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद

    जिलेवार पदों की बात करें तो दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 229 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद रायपुर में 141 और बेमेतरा में 103 पद हैं। बिलासपुर में 97, कोरबा में 87 और कांकेर में 85 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

    इसके अलावा मुंगेली में 82, सक्ती में 73 और सरगुजा में 72 पद निर्धारित किए गए हैं। बलौदाबाजार और बीजापुर में 61-61 पद हैं। उपलब्ध विवरण के मुताबिक सुकमा में 9 और कोरिया में सबसे कम 8 पद निर्धारित किए गए हैं।

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, मानदेय और संविदा नियुक्ति की शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा। साथ ही जिले और पद से संबंधित विकल्पों की जानकारी भी आधिकारिक विज्ञापन में जांचना जरूरी है।

    ऑनलाइन आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर जारी विज्ञापन देख सकते हैं।

    आवेदन की अंतिम तिथि, पदवार पात्रता, मानदेय, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ही अंतिम आधार मानें।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत
    Next Article CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    Related Posts

    Korba

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    Raipur

    CG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज

    Latest Posts

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

    कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

    AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    CG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.