Close Menu
    What's Hot

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Oscar 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है बेहद खास
    मनोरंजन

    Oscar 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है बेहद खास

    News Lead 18By News Lead 18September 19, 2026Updated:September 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Oscar 2027: ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से कौन-सी फिल्म दावेदारी पेश करेगी, इसका फैसला हो चुका है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है। फिल्म अब बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस साल अलग-अलग भारतीय भाषाओं की कुल 33 फिल्मों ने ऑस्कर की दौड़ में हिस्सा लिया था, जिनमें से ‘गोंधल’ का चयन किया गया।

    मराठी सिनेमा के लिए यह एक अहम उपलब्धि है। फिल्म की कहानी, ग्रामीण परिवेश और थ्रिलर ट्रीटमेंट ने इसे चयन प्रक्रिया में अलग पहचान दिलाई। हालांकि, भारत की आधिकारिक एंट्री चुने जाने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को ऑस्कर का अंतिम नामांकन मिल गया है। अब इसे अकादमी की आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    अफगानिस्तान को हराने के बाद अब कब T20 खेलेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले है बड़ा मुकाबला

    क्या है ‘गोंधल’ की कहानी?

    ‘गोंधल’ की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि में रची गई है और पारंपरिक गोंधल अनुष्ठान इसके कथानक का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिल्म की मुख्य किरदार सुमन की शादी आर्थिक रूप से संपन्न आनंद से हो जाती है, लेकिन उसका भावनात्मक जुड़ाव गोंधली कलाकार साहेबा के साथ है।

    इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए सुमन एक जोखिम भरी योजना बनाती है। वह आनंद के चचेरे भाई सरजेराव की उसके प्रति दीवानगी का फायदा उठाकर उसे एक ऐसे अपराध की ओर ले जाती है, जिसे वह खुद अंजाम नहीं दे सकती। इसके बाद कहानी प्रेम, लालच, छल, सत्ता और आजादी की चाह के बीच आगे बढ़ती है और धीरे-धीरे मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का रूप ले लेती है।

    फिल्म में गोंधल की रातभर चलने वाली परंपरा, संगीत और धार्मिक अनुष्ठान कहानी के माहौल को मजबूत करते हैं।

    कौन-कौन हैं फिल्म में?

    ‘गोंधल’ का निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। इसमें किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी और निषाद भोईर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सुरेश विश्वकर्मा, अनुज प्रभु, माधवी जुवेकर, ऐश्वर्या शिंदे, कैलाश वाघमारे, पूनम पाटील और विठ्ठल काले भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

    फिल्म को IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर इसे दर्शकों और समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

    84 लाख रुपये का रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ‘गोंधल’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो घंटे की यह मराठी फिल्म व्यावसायिक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 84 लाख रुपये नेट और लगभग 90 लाख रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया।

    हालांकि, सिनेमाघरों में सीमित कमाई के बावजूद फिल्म को फिल्म फेस्टिवल सर्किट में पहचान मिली। संतोष डावखर को 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में ‘गोंधल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार मिला।

    33 फिल्मों में से चुनी गई ‘गोंधल’

    इस साल ऑस्कर की भारतीय एंट्री के लिए कुल 33 फिल्मों ने दावेदारी पेश की थी। इनमें हिंदी की 14, मराठी की चार, तेलुगु की चार, गुजराती की चार और तमिल की तीन फिल्में शामिल थीं। इसके अलावा मलयालम और नागामी भाषा की एक-एक फिल्म भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनी।

    इन सभी फिल्मों के मूल्यांकन के बाद 13 सदस्यीय जूरी ने ‘गोंधल’ को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना।

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! ई-रिक्शा खरीदने पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान; बनेंगे जन सुविधा केंद्र

    13 सदस्यीय जूरी ने लिया फैसला

    भारत की ऑस्कर एंट्री तय करने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 13 सदस्यीय जूरी गठित की गई थी। जूरी में पी. शेषाद्री, विजय पाटकर, हितू कनोडिया, शांति कुमार, संदीप पराशर, संजय पाटिल, साबू जोसेफ, अनिल थॉमस, विवेक वासवानी, बिजोन दासगुप्ता, हासन, वासन और तनिष्ठा चटर्जी शामिल थे।

    जूरी ने ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्मों की कहानी, निर्देशन, सिनेमाई प्रस्तुति और अन्य पहलुओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद ‘गोंधल’ को भारत की ओर से आगे भेजने का फैसला किया गया। अब फिल्म की नजर ऑस्कर की अगली चयन प्रक्रिया पर होगी।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    4. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअफगानिस्तान को हराने के बाद अब कब T20 खेलेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले है बड़ा मुकाबला
    Next Article सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM! कॉल-SMS और इंटरनेट का मिलेगा फ्री लाभ

    Related Posts

    मनोरंजन

    पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

    मनोरंजन

    Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द

    मनोरंजन

    2026 दिवाली पर श्रीराम की होगी देवी से टक्कर! बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी दो बड़ी फिल्में

    Latest Posts

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    CG Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

    अचार, नमकीन और चिप्स बढ़ा सकते हैं ब्लड प्रेशर! जानें शरीर पर नमक का क्या असर पड़ता है

    Post Graduate Jobs: पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए खादी और ग्रामोद्योग में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

    Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव! अब इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी, डॉक्टर की गैरमौजूदगी में भर्ती नहीं 

    Salary-Allowance Update: कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वेतन-भत्ता, हाईकोर्ट में सरकार ने दी अहम जानकारी 

    CG Railway Update: 20 सितंबर से 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.