Close Menu
    What's Hot

    CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

    CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द
    मनोरंजन

    Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द

    News Lead 18By News Lead 18September 17, 2026Updated:September 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में एंट्री के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। ईशा पिछले दिनों रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। मार्च में दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, ईशा और बादशाह ने खुद कभी सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी को लेकर विस्तार से बात नहीं की।

    कुछ समय बाद सितंबर की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने तलाक की जानकारी साझा की। दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में ईशा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभवों पर बात की है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर बादशाह का नाम नहीं लिया।

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    ईशा रिखी ने बताया कैसे टूटा भरोसा

    शो में को-कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान ईशा ने रिश्ते में भरोसे और धोखे को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वह किसी की बात पर तुरंत भरोसा नहीं करतीं और किसी रिश्ते को लेकर फैसला खुद की आंखों से चीजें देखने के बाद ही लेती हैं।

    ईशा ने कहा, ‘जब मेरे पास कोई आकर किसी के बारे में कुछ कहता है, तो मैं तब तक विश्वास नहीं करती जब तक अपनी आंखों से न देख लूं। रिलेशनशिप में भी मैं ऐसी ही हूं।’

    उन्होंने आगे कहा कि रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें कुछ ऐसी बातों का पता चला, जिसकी उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। ईशा ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा, ‘जब ये खत्म हुआ, तब मुझे पता चला कि यहां तो मेरा कट गया।’

    इमोशनल और फिजिकल चीटिंग पर क्या बोलीं ईशा?

    बातचीत के दौरान कनिका मान ने ईशा से पूछा कि क्या उन्हें कभी रिश्ते में इमोशनली या फिजिकली चीट किया गया है। इस पर ईशा ने कहा कि उनके लिए किसी रिश्ते में बीच में लटके रहना बेहद मुश्किल और टॉक्सिक हो जाता है।

    ईशा ने उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार कोई व्यक्ति आपको अपनी सबसे खास दोस्त होने का एहसास कराता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि असल तस्वीर कुछ और थी। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते में जब सामने वाला अपनी सुविधा के हिसाब से आपको करीब रखे और साथ ही अपनी आजादी भी बनाए रखना चाहे, तो ऐसी स्थिति उनके लिए काफी परेशान करने वाली होती है।

    ‘तुम मुझे अपनी सुविधा के लिए चाहते हो’

    कनिका से बातचीत में ईशा ने आगे कहा कि कई बार सामने वाला व्यक्ति आपकी अच्छाई और सॉफ्ट नेचर का फायदा उठाता है। वह आपको अपनी जिंदगी में रखना चाहता है, क्योंकि उसे आपसे कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं जो शायद उसे किसी और से नहीं मिल रहीं।

    ईशा ने कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब बाद में पता चलता है कि सामने वाले ने रिश्ते की जो तस्वीर दिखाई थी, वह वास्तव में वैसी थी ही नहीं।

    UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

    बादशाह से तलाक को लेकर फिर चर्चा में आईं ईशा

    ईशा रिखी ने बातचीत में कहीं भी सीधे तौर पर बादशाह का नाम नहीं लिया और न ही अपने बयानों को उनके साथ जोड़ा। हालांकि, शो में उनके रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक इन बातों को उनकी हालिया शादी और तलाक से जोड़कर देख रहे हैं।

    इससे पहले भी ईशा ने ‘रेड फ्लैग’ और चीटिंग जैसे विषयों पर बात की थी, जिसके बाद उनके बयानों की चर्चा हुई थी। बता दें कि मार्च में ईशा रिखी और बादशाह की शादी की खबरें सामने आई थीं, जबकि सितंबर की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने तलाक की जानकारी साझा की।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    4. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल
    Next Article Ex-Servicemen Recruitment: छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली! सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति, आदेश जारी

    Related Posts

    मनोरंजन

    2026 दिवाली पर श्रीराम की होगी देवी से टक्कर! बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी दो बड़ी फिल्में

    मनोरंजन

    Disha Salian Case Update: दिशा सालियान केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, हत्या-गैंगरेप से लेकर सबूत मिटाने तक जांच शुरू

    मनोरंजन

    रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव

    Latest Posts

    CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख

    CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी

    राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, लेकिन बढ़ी जांच-पड़ताल! अब 6 दस्तावेज जरूरी, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    PM मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, राहुल गांधी, अखिलेश और खड़गे ने दी शुभकामनाएं

    छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट! कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट

    CG B.Ed Admission 2026: बीएड-डीएलएड की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक मिलेगा एडमिशन का मौका

    हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही संभल जाएं! ये 10 मिनट बचा सकते हैं किसी की जान

    Ex-Servicemen Recruitment: छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली! सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति, आदेश जारी

    Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द

    RRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.