Close Menu
    What's Hot

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » RRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल
    vaccancy

    RRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

    News Lead 18By News Lead 18September 17, 2026Updated:September 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    RRB JE Exam 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भर्ती परीक्षा को लेकर संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक, भर्ती के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    कब होगी RRB JE CBT-I परीक्षा?

    RRB JE भर्ती 2026 के तहत CBT-I परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    परीक्षा से कितने दिन पहले आएगी सिटी स्लिप?

    RRB के नोटिस के अनुसार, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी तथा ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    वहीं, उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर परीक्षा की तारीख से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

    परीक्षा केंद्र पर आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा।

    RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले आवेदन संबंधी RRB वेबसाइट पर लॉगिन कर आधार के माध्यम से अपनी पहचान का सत्यापन पूरा कर लें।

    परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखना जरूरी

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा कि UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, नवीनतम फोटो और जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए।

    साथ ही आधार में दर्ज जन्म तिथि 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज जन्म तिथि के अनुरूप होनी चाहिए।

    RRB ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने को कहा है। बोर्ड ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से भी सावधान रहने की अपील की है।

    RRB JE CBT-I का एग्जाम पैटर्न

    जूनियर इंजीनियर भर्ती के स्टेज-I कंप्यूटर आधारित टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

    विषय प्रश्न अंक
    गणित 30 30
    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क 25 25
    सामान्य जागरूकता 15 15
    सामान्य विज्ञान 30 30
    कुल 100 100

    गलत उत्तर पर होगी निगेटिव मार्किंग

    CBT-I परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

    CBT-I में न्यूनतम अर्हता अंक वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। अनारक्षित और EWS उम्मीदवारों के लिए 40%, OBC-NCL और SC उम्मीदवारों के लिए 30%, जबकि ST उम्मीदवारों के लिए 25% न्यूनतम अंक निर्धारित हैं।

    CBT-I में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्टेज-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी RRB द्वारा रिजल्ट के माध्यम से दी जाएगी।

    UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

    कैसे डाउनलोड करें RRB JE एडमिट कार्ड?

    एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे:

    1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    2. होमपेज पर CEN 04/2026 से संबंधित ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
    3. मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    4. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को खोलें और सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
    5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
    6. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख, सिटी इंटिमेशन स्लिप, ई-कॉल लेटर और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइटों को नियमित रूप से चेक करते रहें।

    Related posts:

    1. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    2. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    3. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    4. RRC Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए बढ़ी अधिकतम आयु सीमा, अब 45 वर्ष तक आवेदन का मौका
    Next Article Bigg Boss 20: बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी! बिग बॉस 20 में कनिका से बातचीत के दौरान छलका दर्द

    Related Posts

    vaccancy

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    vaccancy

    Bank Jobs 2026: बैंक में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 14 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज, आवेदन शुरू

    vaccancy

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार तुरंत भरें फॉर्म

    Latest Posts

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

    हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.