Close Menu
    What's Hot

    Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

    CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

    शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा
    भारत

    शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

    News Lead 18By News Lead 18August 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली:भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शराब बनाने वाली दिग्गज कंपनियों पर हुई कार्रवाई को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. FSSAI ने मीडिया में चल रही खबरों पर अपनी सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि कार्रवाई पूरी शराब इंडस्ट्री के खिलाफ नहीं है, बल्कि केवल उन कंपनियों पर शिकंजा कसा गया है जो नियमों को ताक पर रखकर गैर-अनुमोदित फ्लेवर मिला रही थीं और ग्राहकों को भ्रमित करने वाले दावे कर रही थीं.

    NEET-UG छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! काउंसलिंग की तारीख जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सत्र

    एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल का खेल

    FSSAI के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कुछ कंपनियां पारंपरिक तरीके से प्रामाणिक रम या व्हिस्की बनाने के बजाय ‘एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल’ का इस्तेमाल कर रही थीं. एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल में अपना कोई खास स्वाद या खुशबू नहीं होती. इसके बाद कंपनियां इसमें बाहर से रम या व्हिस्की फ्लेवर मिलाकर इसे बाजार में असली रम और व्हिस्की के नाम से बेच रही थीं.

    प्राधिकरण का कहना है कि यह सीधा-सीधा उपभोक्ताओं के साथ धोखा है, क्योंकि बोतल के फ्रंट पैक पर उत्पाद का असली स्वरूप नहीं बताया जा रहा था. जब लैब्स में सैंपल भेजे गए, तो पाया गया कि इनमें आर्टिफिशल और नेचर-आइडेंटिकल फ्लेवर मिलाए गए थे. इससे उत्पाद की असली सुगंध और प्राकृतिक स्वाद छिप जाता है.

    कार्रवाई के दौरान देश के मशहूर ब्रांड Old Monk XXX Rum का एक बड़ा दावा भी सवालों के घेरे में आ गया है.  FSSAI ने Old Monk के ‘7 Years Old Blended’ दावे को भ्रामक माना है. लैब जांच में खुलासा हुआ कि जिस रम पर 7 साल पुरानी होने का दावा किया जा रहा था. लेकिन उसमें 7 साल पुरानी रम की मात्रा 5 प्रतिशत से भी कम थी.

    बाकी का ज्यादातर हिस्सा बिना परिपक्व न्यूट्रल स्पिरिट का था. FSSAI नियमों के तहत अगर किसी ब्लेन्डेड स्पिरिट की उम्र का दावा किया जाता है, तो वह उसमें मिलाई गई सबसे कम उम्र वाली स्पिरिट के आधार पर तय होना चाहिए.

    क्या फ्लेवर मिलाना पूरी तरह बैन है?

    FSSAI ने इस बात पर भी स्थिति साफ की है कि फ्लेवर मिलाने पर पूरी तरह रोक नहीं है. नियमानुसार और उचित तकनीकी कारणों के चलते कॉफी, वनीला या अन्य प्राकृतिक फ्लेवर मिलाए जा सकते हैं. लेकिन रम में अलग से रम का फ्लेवर या व्हिस्की में व्हिस्की का फ्लेवर मिलाना पूरी तरह अमान्य है, क्योंकि यह स्वाद और सुगंध निर्माण प्रक्रिया से स्वाभाविक रूप से आनी चाहिए.

    लैब रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने के बाद FSSAI ने कई बड़े ब्रांड्स के उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है:

    •  Mohan Rocky Springwater (खोपोली): Old Monk Rum के तीन वेरिएंट्स पर रोक.
    •  United Spirits (बारामती): McDowell’s No.1 Rum पर रोक.
    •  INBREW Beverages (मध्य प्रदेश): Bagpiper Deluxe Whisky और Old Cask Deluxe XXX Rum पर रोक.
    •  Associated Alcohol & Breweries (मध्य प्रदेश): Central Province Whisky और McDowell’s No.1 Celebration Matured XXX Rum पर एक्शन.
    •  United Spirits (मध्य प्रदेश): Antiquity Blue Whisky और Royal Challenge Whisky पर गाज गिरी है.

    इसके अलावा, गोवा स्थित Mandexi Distilleries & Breweries में निरीक्षण कर सैंपल लिए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र की छह अन्य शराब निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं.

    कांवड़ यात्रा में स्मार्टफोन ले जा रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

    शर्तों के साथ मिली राहत

    दो कंपनियों द्वारा की गई अपील के बाद FSSAI ने कुछ सख्त शर्तों के साथ मौजूदा स्टॉक बेचने की छूट दी है. शर्त यह है कि पैक के सामने उत्पाद का सही और वास्तविक स्वरूप साफ-साफ लिखा होना चाहिए. साथ ही, भविष्य के उत्पादन में एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल में ऊपर से रम या व्हिस्की जैसा समान फ्लेवर मिलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    3. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    4. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleभारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क; 14 आरोपियों पर शिकंजा
    Next Article CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

    Related Posts

    भारत

    Train luggage New Rule : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब एक्स्ट्रा लगेज की बुकिंग होगी आसान, एक क्लिक में मिलेगा समाधान

    छत्तीसगढ़

    NEET-UG छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! काउंसलिंग की तारीख जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सत्र

    भारत

    कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका की पढ़ाई का फंड? RTI हुई दायर

    Latest Posts

    Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

    CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

    शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

    भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क; 14 आरोपियों पर शिकंजा

    CG Crime: सिनेमा हॉल बना अखाड़ा! Spider-Man देखने पहुंचे युवकों के बीच खूनी झड़प, लात-घूंसों के बाद चले हथौड़े

    CG Weather Update: बादल छंटते ही बढ़ी उमस, राजधानी में गर्मी से लोग बेहाल; आज कई इलाकों में बारिश के आसार

    ‘जुगनी’ के आपत्तिजनक सीन पर बवाल, सिंगर ने कहा- वायरल क्लिप AI जनरेटेड, दर्ज कराई FIR

    CG Teachers Pension Update: 2018 से पहले की सेवा का लाभ नहीं मिलेगा, सरकार ने साफ किया नियम

    Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा? लाखों महिलाओं को सरकार के फैसले का इंतजार

    Train luggage New Rule : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब एक्स्ट्रा लगेज की बुकिंग होगी आसान, एक क्लिक में मिलेगा समाधान

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.