Close Menu
    What's Hot

    “एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

    Vaibhav Suryavanshi Debut : टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

    Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away : गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Smartphone Side Effects: आंखों और दिमाग पर कितना पड़ता है असर? जानिए क्या है सच और क्या है भ्रम
    भारत

    Smartphone Side Effects: आंखों और दिमाग पर कितना पड़ता है असर? जानिए क्या है सच और क्या है भ्रम

    News Lead 18By News Lead 18July 5, 2026Updated:July 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Smartphone Side Effects: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह की अलार्म से लेकर, ऑनलाइन मीटिंग, पढ़ाई, बैंकिंग, मनोरंजन और खरीदारी, हर काम स्मार्टफोन के जरिए हो रहा है। लेकिन जितनी तेजी से इसका इस्तेमाल बढ़ा है, इससे संबंधित खतरों को लेकर भी लोगों को लगातार अलर्ट किया जाता रहा है। कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल और इससे निकलने वाली ब्लू लाइट के ज्यादा संपर्क में रहने से सेहत को कई तरह का खतरा हो सकता है। ब्लू लाइट आंखों को तो नुकसान पहुंचाती ही है साथ ही इसका असर नींद को भी बाधित करती है। मोबाइल फोन से सेहत को होने वाले कई तरह के नुकसान का दावा किया जाता रहा है। कई रिपोर्ट्स दावा करती है कि फोन की रेडिएशन ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ता है तो कुछ का कहना है कि  ब्लू लाइट आंखों को हमेशा के लिए खराब कर देती है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होने वाली आधी-अधूरी जानकारी के कारण लोग अक्सर इन दावों को बिना जांचे-परखे सच मान लेते हैं। आइए वैज्ञानिक फैक्ट्स के साथ जान लेते हैं कि आखिर स्मार्टफोन वास्तव में हमारी सेहत के लिए कितने नुकसानदायक हैं? और इंटरनेट को मोबाइल को लेकर कौन सी भ्रामक जानकारियां फैली हुई हैं?

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

    स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल

    मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक तो है ही, पर इससे जुड़े कई दावे सही नहीं है या फिर उनमें सच का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है। विशेषज्ञों का मानना है कि असली खतरा फोन से कम और उसके गलत इस्तेमाल से ज्यादा जुड़ा हुआ है। घंटों लगातार स्क्रीन देखना, देर रात तक मोबाइल चलाना, गलत पोस्चर में बैठना, नोटिफिकेशन की लत और स्क्रीन टाइम का बढ़ना ये आदतें निश्चित रूप से स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं, लेकिन इसके पीछे कारण वही नहीं हैं जो अक्सर वायरल मैसेजों में बताए जाते हैं।

    मिथ: स्मार्टफोन की रेडिएशन से कैंसर हो जाता है

    स्मार्टफोन को लेकर ये मिथ सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अध्ययनों में सामान्य मोबाइल फोन के इस्तेमाल और कैंसर के बीच कोई ठोस संबंध साबित नहीं हुआ है।

    • स्मार्टफोन नॉन-आयोनाइजिंग रेडियोफ्रीक्वेंसी  तरंगें छोड़ते हैं, जिनमें डीएनए को सीधे नुकसान पहुंचाने जितनी ऊर्जा नहीं होती।
    • इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से ब्रेन ट्यूमर या फिर कैंसर होने का कोई भी लिंक नहीं मिला है।

    मिथ: ब्लू लाइट आंखों को हमेशा के लिए खराब कर देती है

    स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट को बहुत नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि ब्लू लाइट आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचाती है।

    • अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी से आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचती है। हालांकि, लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से आंखों में सूखापन, तनाव और सिरदर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।

    मिथ: स्मार्टफोन से दिमाग हो जाता है कमजोर

    कई लोग मानते हैं कि स्मार्टफोन की रेडिएशन सीधे दिमाग को नुकसान पहुंचाती है या याददाश्त खत्म कर देती है।

    • वैज्ञानिक रूप से ऐसा साबित नहीं हुआ है। हालांकि यह जरूर सच है कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम, लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया की लत  एकाग्रता, नींद और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।
    • यदि आप देर रात तक फोन चलाते हैं, तो इससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है, जिससे अगले दिन ध्यान और याददाश्त पर असर पड़ सकता है।
    मिथ: स्मार्टफोन केवल आंखों को नुकसान पहुंचाता है
    Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

    स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग केवल आंखों तक सीमित समस्या नहीं है। लंबे समय तक गर्दन झुकाकर फोन देखने से टेक्स्ट नेक, कंधे और पीठ का दर्द हो सकता है।

    •  घंटों बैठे रहने से शारीरिक गतिविधि कम होती है, जिससे मोटापा, खराब फिटनेस और मेटाबॉलिक समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
    • देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद प्रभावित होती है और तनाव-चिंता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleWhatsApp E-Mitra: अब घर बैठे WhatsApp से भरें बिजली-पानी का बिल, मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं
    Next Article Lock Upp 2 First Wild Card: ‘लॉक अप 2’ में पहला वाइल्ड कार्ड! क्या ‘भाबीजी’ फेम शिल्पा शिंदे की होगी धमाकेदार एंट्री?

    Related Posts

    Blog

    Ketan Agarwal Murder Case: पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा

    भारत

    ISRO की बड़ी कामयाबी: आदित्य-L1 ने खोले सूरज के छिपे रहस्य, वैज्ञानिकों को मिली अहम सफलता

    भारत

    WhatsApp E-Mitra: अब घर बैठे WhatsApp से भरें बिजली-पानी का बिल, मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं

    Latest Posts

    “एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

    Vaibhav Suryavanshi Debut : टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

    Padma Vibhushan Teejan Bai Passed Away : गनियारी पहुंचा पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई

    Ketan Agarwal Murder Case: पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा

    ISRO की बड़ी कामयाबी: आदित्य-L1 ने खोले सूरज के छिपे रहस्य, वैज्ञानिकों को मिली अहम सफलता

    CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट जारी

    बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ ने खोया अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं, PM मोदी और CM ने जताया शोक

    Lock Upp 2 First Wild Card: ‘लॉक अप 2’ में पहला वाइल्ड कार्ड! क्या ‘भाबीजी’ फेम शिल्पा शिंदे की होगी धमाकेदार एंट्री?

    Smartphone Side Effects: आंखों और दिमाग पर कितना पड़ता है असर? जानिए क्या है सच और क्या है भ्रम

    WhatsApp E-Mitra: अब घर बैठे WhatsApp से भरें बिजली-पानी का बिल, मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.