Close Menu
    What's Hot

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    भारत

    आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    News Lead 18By News Lead 18June 29, 2026Updated:June 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आयातित दवाओं से जुड़े नियमों में अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम 31 में संशोधन का मसौदा जारी कर आम जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं। इस प्रस्ताव का उद्देश्य दवा क्षेत्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना और मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

    82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

    12 महीने की शेष शेल्फ लाइफ होना पर्याप्त होगा
    22 जून को गजट अधिसूचना के जरिए जारी किए गए इस मसौदे में आयातित दवाओं के लिए मौजूदा 60 प्रतिशत से अधिक शेष शेल्फ लाइफ की अनिवार्यता में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब आयात के समय दवा की कम से कम 12 महीने की शेष शेल्फ लाइफ होना पर्याप्त होगा। बता दें कि दवाओं की शेल्फ लाइफ वह समयावधि है, जिसके दौरान कोई दवा सुरक्षित और पूरी तरह से असरदार रहती है। यह अवधि दवा के निर्माण की तारीख से शुरू होकर उस पर छपी एक्सपायरी डेट तक होती है।

    हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बायोलॉजिकल उत्पादों और रेडियोफार्मास्यूटिकल्स के मामले में मौजूदा नियम ही लागू रहेंगे। यानी इन विशेष श्रेणी की दवाओं के लिए आयात के समय 60 प्रतिशत से अधिक शेष शेल्फ लाइफ की अनिवार्यता में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका कारण इन दवाओं की विशेष प्रकृति और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताएं हैं।

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

    इससे क्या फायदा होगा?
    मंत्रालय का कहना है कि इस संशोधन से दवा आपूर्ति श्रृंखला (फार्मास्युटिकल सप्लाई चेन) अधिक प्रभावी बनेगी। आयातित दवाओं के पास देश में आने के समय कम से कम 12 महीने की शेष वैधता होने से उन्हें बाजार तक पहुंचाने और मरीजों तक उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे मरीजों को उपयोग योग्य शेल्फ लाइफ वाली गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलती रहेंगी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से दवाओं की अनावश्यक बर्बादी भी कम होगी, क्योंकि मौजूदा सख्त शेल्फ लाइफ नियमों के कारण कई बार दवा भंडारण और वितरण में नुकसान होता है। इससे सप्लाई मैनेजमेंट बेहतर होगा, लागत घटेगी और देश में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी मजबूत होगी।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रस्ताव केवल आयात के समय लागू होने वाली शेष शेल्फ लाइफ की शर्त से संबंधित है। दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता से जुड़े अन्य सभी नियम ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत पहले की तरह लागू रहेंगे। मंत्रालय ने सभी हितधारकों से इस मसौदे पर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इच्छुक लोग निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव आधिकारिक ई-मेल पर भेज सकते हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleआकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर बवाल, लोगों ने लगाया ‘भावनाओं से खिलवाड़’ का आरोप
    Next Article RRB Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख घोषित

    Related Posts

    भारत

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    भारत

    अब पढ़ाई होगी और आसान! Google Chrome में आए 3 नए AI फीचर्स, टैब से बनेगा टेस्ट और ऑडियो-वीडियो का होगा एनालिसिस

    भारत

    LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

    Latest Posts

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.