Close Menu
    What's Hot

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर बवाल, लोगों ने लगाया ‘भावनाओं से खिलवाड़’ का आरोप
    मनोरंजन

    आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर बवाल, लोगों ने लगाया ‘भावनाओं से खिलवाड़’ का आरोप

    News Lead 18By News Lead 18June 29, 2026Updated:June 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप- सच या सजा’ का पहला एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है और पहले ही एपिसोड के साथ ये शो चर्चा में आ गया है। शो में दाखिल हुए तमाम कंटेस्टेंट्स ने अपने एक-एक राज से पर्दा उठाया। शो में गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है, जिनसे उनके इंट्रोडक्शन के हिस्से के तौर परअपने बारे में एक ऐसा राज बताने को कहा गया जो किसी और कंटेस्टेंट को नहीं पता था। इसके बाद आकांक्षा ने जिस राज से पर्दा उठाया, उसने फराह खान और रितेश देशमुख सहित सबको हैरान कर दिया। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और इसी के साथ उन्होंने अपने तलाक की भी पुष्टि कर दी। अपने इसी खुलासे के बाद से आकांक्षा और गौरव खन्ना ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

    82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

    आकांक्षा चमोला का खुलासा

    आकांक्षा चमोला का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा कहती हैं- ‘तो मैं और गौरव डिवोर्स ले रहे हैं। हम एक साल से अलग रह रहे हैं और ये बात  अब तक पब्लिक नहीं हुई थी। लेकिन, हां हम लंबे समय से इसके बारे में सोच रहे थे। हमारे बीच रिश्ते खराब नहीं हैं, हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं हैं। क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया बेहद अलग है। हमारे बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।’ अपने इस बयान के बाद आकांक्षा ट्रोल हो रही हैं। कई ने दावा किया कि शो के लिए वह लोगों के इमोशन्स के साथ खेल रही हैं।

    ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला

    आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उनके पीछे पड़ चुके हैं। कई ने दावा किया कि एक्ट्रेस सिर्फ और सिर्फ शो और पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं। वहीं कई ने उन पर फैंस के इमोशन्स से खेलने का आरोप लगाया, क्योंकि अब तक आकांक्षा और गौरव खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ लवी-डवी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यही नहीं बिग बॉस 19 के दौरान भी दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली थी। आकांक्षा के इस खुलासे पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘दोनों ने शो जीतने के लिए भारतीय दर्शकों के इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले अलग हो गए थे, तो बिग बॉस में जो इंटीमेट मोमेंट्स देखे को मिले वो झूठे थे।’

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

    आकांक्षा पर ट्रोल्स का हमला

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप आकांक्षा खन्ना क्यों हैं? अगर आप पिछले साल से साथ नहीं रह रहे थे…’ एक अन्य ने लिखा- ‘क्या बात है, थोड़े से फेम के लिए तलाक का इस्तेमाल कर लिया। ऐसे फेम लेकर कहीं नहीं पहुंचोगी।’ एक और लिखता है- ‘शो के लिए फैंस के इमोशन्स से खिलवाड़ कर रही हैं और कुछ नहीं।’ यही नहीं, आकांक्षा के खुलासे के बाद गौरव खन्ना भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई ने आरोप लगाया कि बिग बॉस के दौरान उन्होंने लगातार अपनी गुड बॉय वाली छवि बनाए रखने के लिए झूठ कहा तो वहीं कई ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी दोनों लाइमलाइट के लिए अपने फैंस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर गूंजेगी किलकारियां, कपल ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस
    4. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर
    Next Article आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    Related Posts

    मनोरंजन

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    मनोरंजन

    Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

    मनोरंजन

    ‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

    Latest Posts

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.