Close Menu
    What's Hot

    82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

    CG News: आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » 82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर
    खेल जगत

    82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

    News Lead 18By News Lead 18June 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    वेस्टइंडीज क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज चार्ली डेविस का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने शानदार टेस्ट करियर में उन्होंने कम मैच खेलकर भी ऐसी छाप छोड़ी, जो आज भी वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में उन्हें खास स्थान दिलाती है। उनके निधन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गहरा शोक व्यक्त किया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    CG News: आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

    त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में जन्मे चार्ली डेविस ने 1968 से 1973 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 15 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 54.20 की शानदार औसत से 1301 रन बनाए। उनके नाम चार शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा।

    लॉर्ड्स में जड़ा पहला शतक

    डेविस का पहला टेस्ट शतक 1969 में इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर आया था। अपने करियर के केवल तीसरे टेस्ट में उन्होंने 103 रन की शानदार पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली थी। साल 1971 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज उनके करियर की सबसे यादगार सीरीज में से एक रही। उस सीरीज में उन्होंने चार मैचों में 132.25 की औसत से 529 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकले और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

    अगर टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 1000 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की बात करें तो चार्ली डेविस का औसत आज भी सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनसे बेहतर औसत केवल जॉर्ज हेडली, एवर्टन वीक्स, सर गारफील्ड सोबर्स और क्लाइड वॉलकॉट जैसे महान बल्लेबाजों का रहा है।

    CG News: आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

    फर्स्ट क्लास में जड़े 5000 से ज्यादा रन

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी डेविस का रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने ज्यादातर मुकाबले त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए खेले और 134 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.32 की औसत से 5538 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक निकले। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने डेविस के निधन पर शोक प्रकट किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने शोक संदेश में लिखा- चार्ली डेविस कैरेबियाई क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया। बोर्ड ने उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। चार्ली डेविस के निधन से वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने स्वर्णिम दौर के एक और अहम सितारे को खो दिया है। उनकी शानदार पारियां और क्रिकेट में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    3. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    4. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

    Related Posts

    खेल जगत

    शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

    खेल जगत

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    खेल जगत

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! भारत-आयरलैंड सीरीज का नया टाइम टेबल जारी, मैच शुरू होने का समय अभी नोट कर लें

    Latest Posts

    82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

    CG News: आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

    Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएट किया पुलिस ने, सिया गोयल ने खोले कई राज

    अब AI रखेगा परीक्षाओं पर नजर? छत्तीसगढ़ में CGPSC-व्यापम व्यवस्था बदलने की उठी मांग

    Public Holiday: 29 जून को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; जानें वजह

    CG News : अब गर्मी नहीं बनेगी बाधा! AC हेलमेट पहनकर ड्यूटी करेंगे इस शहर के ट्रैफिक जवान

    CG Road Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

    New Toll Tax Rules: हाईवे यात्रियों को राहत! 60 किमी से पहले नहीं लगेगा टोल, केंद्र ने जारी किए नए नियम

    Chhattisgarh Weather: मानसून की दस्तक के बावजूद छत्तीसगढ़ में सूखा संकट, जून बना सबसे कम बारिश वाला महीना; जानें आज का मौसम अपडेट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.