Close Menu
    What's Hot

    वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन

    रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

    पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल
    देश - विदेश

    पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    News Lead 18By News Lead 18May 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ARY न्यूज के मुताबिक, बलूचिस्तान के हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास एक अस्थायी चौकी बना रखी थी और वहां से गुजरने वाले लोगों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र यानी कि CNIC की जांच कर रहे थे।

    Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

    भीड़ पर चला दीं अंधाधुंध गोलियां

    बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने जांच का विरोध किया, जिसके बाद हमलावरों और लोगों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बंदूकधारियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने क्वेटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जमान शाह, जिया-उल-हक, अब्दुल काहिर, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मौलवी जाहिद शाह और इकरामुल्लाह शाह के रूप में हुई है। घायलों में नासिर शाह, मुल्ला समद और साकिब शाह शामिल हैं।

    कराची में नवविवाहित दंपती की हत्या

    इससे पहले सोमवार को कराची में एक नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब दंपती अदालत से अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने के बाद लौट रहा था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दंपती जैसे ही अदालत से निकला, हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और सऊदाबाद इलाके में आरसीडी मैदान के पास उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कोरंगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिदा हुसैन जनवारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    Chhattisgarh: राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी

    परिवार से बगावत करके की थी शादी

    पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के परिजन इस हत्या में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले महिला के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत सचल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने परिवार के विरोध के बावजूद अपनी मर्जी से शादी की थी। उसने मलिर कोर्ट में बयान देकर कहा था कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है। दंपती ने अदालत में अपना निकाहनामा भी पेश किया था, ताकि शादी को कानूनी साबित किया जा सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के रिश्तेदारों की संलिप्तता सामने आई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleOrange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
    Next Article रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

    Related Posts

    देश - विदेश

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Latest Posts

    वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन

    रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

    पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

    CG violence case: बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ा झटका… अमित बघेल समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    Chhattisgarh: राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी

    CG Raipur Looteri Dulhan: शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन गायब, सोना-चांदी और नकदी भी साथ ले गई; पति का आरोप – बॉयफ्रेंड संग भाग गई

    CG – रील के चक्कर में जानलेवा स्टंट, हाईवे पर युवती ने किया कार के सामने रैंप वॉक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    CG के विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में नया मोड़, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

    Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! नकली और मिलावटी शराब का भंडाफोड़, 4 कर्मचारी पकड़े गए

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.