Close Menu
    What's Hot

    वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन

    रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

    पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
    खेल जगत

    Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

    News Lead 18By News Lead 18May 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच कई खिलाड़ी एक दूसरे को पीछे करने में जुटे हुए हैं। अब इस साल के आईपीएल में केवल दो और मैच बचे हैं, जो भी इस दौरान आगे निकलेगा, बाजी मार ले जाएगा। इस बीच वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाका किया है। दुनियाभर के बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तय नहीं है कि वे इस ऑरेंज कैप को जीत ही जाएंगे। साई सुदर्शन और शुभमन गिल उनसे बस थोड़े से ही पीछे हैं।

    CG violence case: बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ा झटका… अमित बघेल समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    वैभव सूर्यवंशी ने इस साल के आईपीएल में अब तक बना लिए हैं 680 रन

    इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हो गए हैं। वैभव ने अब तक 15 मैच खेलकर 680 रन बना लिए हैं। वे 700 रन के जादुई आंकड़े अब महज 20 रन पीछे हैं। उनकी टीम यानी राजस्थान रॉयल्स अब क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है, यानी उन्हें अब एक से दो मैच और मिलेंगे। अगर उनका बल्ला चला तो 700 क्या 800 रन भी उनके लिए ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। वैभव ने अब तक खेले गए मैचों में 55 चौके और 65 छक्के लगा दिए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड हो गया है।

    साई सुदर्शन भी नहीं हैं ज्यादा पीछे

    वैभव सूर्यवंशी के बाद अब इस मामले में दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं, जो 15 मैच खेलकर 652 रन बना चुके हैं। उनकी टीम यानी गुजरात टाइटंस भी क्वालीफायर 2 खेलेगी। अब साई के पास भी 700 रन तक पहुंचने का शानदार मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हे​नरिक क्लासेन इस लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 624 रन बनाए हैं। हालांकि उनका सफर अब खत्म हो गया हे, उनकी टीम भी अब खिताब की दावेदारी से बाहर हो गई है।

    शुभमन गिल और विराट कोहली भी ऑरेंज कैप के दावेदार

    शुभमन गिल की बात की जाए तो वे भी रेस में हैं। गिल ने अब तक 14 मैच खेलकर 618 रन बना लिए हैं। वे इस वक्त नंबर चार पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान भी अभी एक से दो मैच खेलेंगे, यानी उनके पास भी मौका है कि वे ऑरेंज कैप पर कब्जा करें। हालांकि उन्हें एक बड़ी पारी की जरूरत होगी। लिस्ट में नंबर 5 पर ईशान किशन हैं, जो 15 मैचों में 602 रन बना चुके हैं। लेकिन अब वे बाहर हो गए हैं। विराट कोहली ने भी पूरे 600 रन बना लिए हैं। आरसी​बी की टीम फाइनल में पहुंच गई है, यानी कोहली के पास अब इस सीजन केवल एक ही मैच बचा हुआ है।

    Chhattisgarh: राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी

    सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंची

    इस बीच मैच की बात की जाए तो एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। इसमें पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना दिए थे। इसमें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी भी शामिल थी। उन्होंने 29 बॉल प 97 रन बनाए। इसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वे अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी कई नए कीर्तिमान उन्होंने रच दिए। इसे बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पूरी टीम मिलकर 19.2 ओवर में केवल 196 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 47 रन से मैच जीतकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इसमें जो भी जीतेगा, वो टीम फाइनल में जाएगी, जहां उसका मैच आरसीबी से होगा।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
    3. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    4. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG violence case: बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ा झटका… अमित बघेल समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
    Next Article पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    Related Posts

    खेल जगत

    Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने महिला T20I में बनाया नया इतिहास, सबसे तेज़ 4000 रन पूरी करने वाली खिलाड़ी

    खेल जगत

    IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा

    खेल जगत

    Yashasvi Jaiswal Health Update: यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिटनेस को लेकर किया बड़ा ऐलान, वापसी के लिए हैं पूरी तरह तैयार

    Latest Posts

    वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से संगठन विस्तार एवं ओबीसी विंग को मजबूत करने में जुटे लक्ष्मण सेन

    रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

    पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

    Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

    CG violence case: बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ा झटका… अमित बघेल समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    Chhattisgarh: राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी

    CG Raipur Looteri Dulhan: शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन गायब, सोना-चांदी और नकदी भी साथ ले गई; पति का आरोप – बॉयफ्रेंड संग भाग गई

    CG – रील के चक्कर में जानलेवा स्टंट, हाईवे पर युवती ने किया कार के सामने रैंप वॉक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    CG के विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में नया मोड़, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

    Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट! नकली और मिलावटी शराब का भंडाफोड़, 4 कर्मचारी पकड़े गए

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.