रायपुर : रायपुर नगर निगम के जोन-10 में भाजपा के भीतर सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है। जोन के 6 भाजपा पार्षद अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछले 15 दिनों में पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से तीन बार मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है। मामला अब केवल नगर निगम तक सीमित नहीं रहा।
पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक चर्चा हुई। महिला पार्षदों समेत सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे। वहीं इस पूरे मामले में सचिन मेघानी का कहना है कि हमारे बीच कोई अनबन नहीं है।
Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की जंग में छाए वैभव सूर्यवंशी, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में जब महापौर मीनल चौबे से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने स्वीकार किया कि पार्षदों की शिकायत मिली है। महापौर ने कहा कि सभी पक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

