Close Menu
    What's Hot

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग
    छत्तीसगढ़

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    News Lead18By News Lead18May 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला के बैलाडीला क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित दो खनन परियोजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डिपॉजिट क्रमांक-चार परियोजना में फर्जी ग्रामसभा और लोक सुनवाई कराने का आरोप लगाया है। आलनार स्थित आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड की खदान में वास्तविक खनन गतिविधियां नहीं होने के बावजूद अभिलेखों में लौह अयस्क उत्पादन और परिवहन दर्ज किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने दोनों मामलों की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि डिपॉजिट-4 परियोजना के लिए क्षेत्र में वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप ग्रामसभा आयोजित नहीं की गई और स्थानीय लोगों की वास्तविक सहमति के बिना दस्तावेज तैयार कर लिए गए। उनका कहना है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर लोक सुनवाई सहित अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी दर्शाकर खनन कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ज्ञापन में बताया कि रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा आधारभूत ढांचे से जुड़ी मांगों पर निर्णय लिए बिना सड़क निर्माण सहित अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

    खदान को लेकर सवाल उठाए
    वहीं दूसरे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड की खदान को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि खदान क्षेत्र में न तो बड़े पैमाने पर खनन के स्पष्ट चिन्ह दिखाई देते हैं और न ही आवश्यक भारी मशीनरी मौजूद है, इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में लौह अयस्क के उत्पादन और परिवहन का उल्लेख किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अन्य स्रोतों से प्राप्त खनिज को खदान के नाम पर वैध दर्शाया जा सकता है, जिससे शासन को राजस्व और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद में नुकसान होने की संभावना है।

    खनन संबंधी गतिविधियों पर लगे रोक 
    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डिपॉजिट-4 परियोजना में कथित फर्जी दस्तावेजों और ग्रामसभा प्रक्रिया की जांच पूरी होने तक खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और पारदर्शी तरीके से दोबारा ग्रामसभा आयोजित कराई जाए। वहीं आरती स्पंज मामले में खदान का भौतिक सत्यापन, मशीनरी और डीजल खपत की जांच, सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से सत्यापन तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने दोनों मामलों में शीघ्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    Next Article नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    Latest Posts

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस

    जेब्रा के शावक की मौत:‘कोलिक पेन’ वायरस से था बीमार, 5 दिन से चल रहा था इलाज

    युवती को बेहोश करके कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल एप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाकर आरोपी ने की वारदात

    गौवंश की तस्करी, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार:आरंग के कच्चे रास्तों से गौ वंश की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

    16 साल पुराने कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरूम में लगाई सेंध, CCTV में कैद हुआ लाखों के सोने का खेल

    12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.