Close Menu
    What's Hot

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल
    छत्तीसगढ़

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    News Lead18By News Lead18May 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मई के अंतिम सप्ताह से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    दिनभर चलती गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। शाम तक गर्म हवा चलती रही, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर सहित कई जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद और बालोद समेत कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। आकाश साफ रहने और नमी कम होने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है।

    हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और शरीर को पूरी तरह ढंककर रखने की अपील की गई है।

     

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleफर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    Latest Posts

    नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर-माना में पारा 45 डिग्री के करीब, जानें अन्य जिलों का हाल

    फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

    गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज:पत्नी-मां-बेटे के नाम खरीदी थी संपत्तियां, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 केस

    जेब्रा के शावक की मौत:‘कोलिक पेन’ वायरस से था बीमार, 5 दिन से चल रहा था इलाज

    युवती को बेहोश करके कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल एप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाकर आरोपी ने की वारदात

    गौवंश की तस्करी, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार:आरंग के कच्चे रास्तों से गौ वंश की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

    16 साल पुराने कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरूम में लगाई सेंध, CCTV में कैद हुआ लाखों के सोने का खेल

    12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.