Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    छत्तीसगढ़

    नवा रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुई इलेक्ट्रिक सफारी और बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    News Lead18By News Lead18May 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में पर्यटन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में इलेक्ट्रिक सफारी वाहनों और नई बोटिंग सुविधा की शुरुआत की गई है। इस पहल से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    वन विभाग की ओर से शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत पर्यटकों के लिए इलेक्ट्रिक बसें और इलेक्ट्रिक जिप्सी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पॉटून बोट और बांस राफ्ट्स की सुविधा भी शुरू की गई है। आने वाले समय में यहां कायक और वाटर साइकिल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जंगल सफारी में इको-फ्रेंडली सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    वन विभाग ने इस परियोजना में पहली बार राजस्व साझेदारी मॉडल लागू किया है। इसके तहत निजी कंपनियों के सहयोग से सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे सरकारी खर्च में कमी आएगी और आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा सकेगा।

    परियोजना के तहत सफारी परिसर में शोवेनियर शॉप भी तैयार की गई है, जहां पर्यटक छत्तीसगढ़ की लोककला, बस्तर आर्ट और हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद खरीद सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस पहल से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में पर्यटन सुविधाओं को और विस्तार दिया जाएगा।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत
    Next Article फर्जी ग्रामसभा से बिना खनन उत्पादन के आरोप, ग्रामीणों ने की दो परियोजनाओं की जांच की मांग

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.