Close Menu
    What's Hot

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    News Lead18By News Lead18May 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

     कोरबा। एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। नेशनल हाईवे 130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुए इस हादसे के बाद एसईसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई

    जानकारी के अनुसार, आरके त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल पद पर प्रमोट किया गया था। वे गुरुवार रात करीब 12 बजे गेवरा से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे।

    पार्सल वाहन से टकराई कार

    रास्ते में चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आरके त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आरके त्यागी एसईसीएल में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से एसईसीएल परिवार में शोक का माहौल है।

    हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसे

    नेशनल हाईवे 130 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, भारी वाहनों की आवाजाही और लापरवाही के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

    पिछले 15 दिनों में जिले में कई जानलेवा हादसे सामने आ चुके हैं। कटघोरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हुई थी। दीपका मार्ग पर ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई थी।

    इसके अलावा बांगो क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के सदस्य की मौत हुई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे। वहीं उरगा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की भी मौत हो चुकी है।

    स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही, ओवरटेकिंग और कई स्थानों पर पर्याप्त संकेतकों की कमी के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर निगरानी बढ़ाने, गति नियंत्रण लागू करने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर
    Next Article छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    Latest Posts

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची

    अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत

    बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

    पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, मुंह बांधकर कार में ले गई महिला, हिरासत में तीन आरोपी

    रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा वोकेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन; उत्कृष्ट विभूतियाँ सम्मानित

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.