नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले इतिहास में बने उन रिकॉर्ड्स की चर्चा तेज हो रही है, जो हर सीजन बदलते नजर आते हैं। आज बताते हैं आईपीएल के इतिहास के अब तक के सबसे तेज टॉप-5 अर्धशतक जड़ने वाले बैटर्स के नाम।
IPL की सबसे तेज फिफ्टी किसने ठोकी?
1) यशस्वी जायसवाल-13 गेंद
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम है। उन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आरआर की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने उस मैच में 98 रनों की शानदार पारी खेली और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
2) केएल राहुल-14 गेंद
दूसरे स्थान पर हैं केएल राहुल (KL Rahul), जिन्होंने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकी।
3) पैट कमिंस-14 गेंद
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है पैट कमिंस (Pat Cummins) का नाम है। उन्होंने 6 अप्रैल 2022 को केकेआर के लिए खेलते हुए एमआई के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
4) रोमारियो शेफर्ड- 14 गेंद
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारिया शेफर्ड (Romario Shepherd) ने 3 मई 2025 को आरसीबी के लिए खेलते हुए सीएसके के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी।
5) यूसुफ पठान-15 गेंद
पांचवें स्थान पर हैं यूसुफ पठान (Yusuf Pathan), जिन्होंने 24 मई 2014 को केकेआर के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
