Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh: भू-अर्जन शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, अमीन-पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर 1.80 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: भू-अर्जन शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, अमीन-पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर 1.80 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    News Lead 18By News Lead 18October 30, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने आज चांपा SDM कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹1 लाख 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी किसान से अधिगृहित भूमि के मुआवजा भुगतान में “मदद” के नाम पर यह रिश्वत मांग रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर एसीबी यूनिट को जिला सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी और उसकी बहन के नाम से ग्राम कोसमंदा, जिला जांजगीर में स्थित जमीन का अधिग्रहण नेशनल हाईवे निर्माण के लिए किया गया था। इस जमीन के बदले उन्हें कुल ₹35,64,099 का मुआवजा भुगतान अगस्त 2025 में चांपा SDM कार्यालय से भू-अर्जन अधिकारी द्वारा संयुक्त बैंक खाते में किया गया था।

    CG News: 21 हजार की रिश्वत लेते PWD सब इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

    किसान ने बताया कि भुगतान के बाद चांपा SDM कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने उससे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि खाते से मुआवजा राशि निकलवाने में मदद के बदले ₹1 लाख 80 हजार की राशि देनी होगी। किसान ने जब रिश्वत देने से इंकार किया, तो दोनों ने उस पर दबाव बनाया। इसके बाद किसान ने भ्रष्टाचार की इस शिकायत को बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में दर्ज कराया। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना बनाते हुए ट्रैप की तैयारी की। बुधवार को तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता बुधराम धीवर को रिश्वत की राशि ₹1,80,000 के साथ आरोपी पटवारी और ऑपरेटर के पास भेजा गया। जैसे ही दोनों ने रकम हाथ में ली, उसी समय पहले से घात लगाए बिलासपुर एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह और उनकी टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की। जिस पर पहले से केमिकल लगाया गया था।

    CG CRIME: प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, प्रेमिका के भाई और परिजनों ने युवक की बेरहमी से की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

    जांच के दौरान नोटों के रंग आरोपी के हाथों पर भी पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से चांपा SDM कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने पूरे परिसर को तत्काल घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कितने समय से इस तरह का भ्रष्टाचार कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर एसीबी इकाई के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इस घूसखोरी में और कौन-कौन कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में यह एसीबी बिलासपुर की 36वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जारी अभियान की सफलता को दर्शाती है। एसीबी की इस कार्रवाई से जांजगीर और चांपा के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम उन किसानों के लिए राहत है, जिन्हें अपने ही मुआवजे के लिए रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों का सामना करना पड़ता है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: 21 हजार की रिश्वत लेते PWD सब इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
    Next Article CGMSC का बड़ा फैसला: ‘ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल’ टैबलेट के एक बैच के उपयोग पर तत्काल रोक

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Raipur

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Bilaspur

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Latest Posts

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.