Close Menu
    What's Hot

    अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई

    एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Raipur News : AIIMS से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन से गिरफ्तार, RPF ने दबोचा
    छत्तीसगढ़

    Raipur News : AIIMS से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन से गिरफ्तार, RPF ने दबोचा

    News Lead 18By News Lead 18September 7, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में भर्ती था, शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के संयुक्त अभियान में उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया है.

    Flood in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने दी 5 करोड़ की आर्थिक मदद

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में उपचार के लिए भर्ती सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और एक संयुक्त अभियान चलाया गया. इस अभियान में रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी, और आरपीएफ की टीमें शामिल थीं.

    इस ऑपरेशन में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा, और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण पोर्ते को एक ट्रेन से पकड़ लिया.

    CG में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 70 लाख की ठगी, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

    रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी, और जीआरपी व आरपीएफ की सक्रियता से यह सफलता मिली. फिलहाल, करण पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और उसके फरार होने के कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

    हत्या के गंभीर मामले में विचाराधीन कैदी करण पोर्ते उर्फ करन (26 वर्ष), जो 6 सितंबर को AIIMS रायपुर से उपचार के दौरान जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था, आज ट्रेन नंबर 07051 (चेरला पल्ली-रक्सौल) से गोंदिया रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया. रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी पर अपराध क्रमांक 98/2021 के तहत धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) आईपीसी के तहत मामला दर्ज है.

    आरोपी गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गई. CCTV फुटेज में आरोपी को ट्रेन के आगे के सामान्य कोच में चढ़ते हुए स्पष्ट दिखा. इसकी तत्काल सूचना दुर्ग पोस्ट प्रभारी को दी गई, जिन्होंने RPF, GRP, CBI और SIB की संयुक्त टीम गठित की. ट्रेन के पहुंचने पर कोच की तलाशी ली गई, जहां हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया.

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleFlood in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने दी 5 करोड़ की आर्थिक मदद
    Next Article Religion Conversion in CG: धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

    Related Posts

    Raigarh

    अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

    Bilaspur

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    Latest Posts

    अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी सुनवाई

    एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

    Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

    1 जनवरी 2027 से पुलिस व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल! FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म…जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

    Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग की चेतावनी… दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना

    India’s Got Latent Season 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आने के लिए क्या आलिया भट्ट ने ली थी फीस? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.