Close Menu
    What's Hot

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » DRDO का कमाल: ओडिशा तट पर स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम IADWS का पहला ट्रायल सफल
    छत्तीसगढ़

    DRDO का कमाल: ओडिशा तट पर स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम IADWS का पहला ट्रायल सफल

    News Lead 18By News Lead 18August 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर लिया है। डीआरडीओ ने 23 अगस्त 2025 को लगभग 12:30 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक किया। इस परीक्षण में मिसाइलों को लक्ष्य के पीछे उड़ाया गया और मिसाइलें अपने लक्ष्य को हवा में ही मार गिराने में सफल रहीं।

    एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सभी स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। इसमें कुल तीन तरह की मिसाइलें हैं। (QRSAM) स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) इस डिफेंस सिस्टम में शामिल हैं।

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर पर आई गंभीर चोटें

    कितना मजबूत है भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम?

    भारतीय वायु रक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे उन्नत और मजबूत प्रणालियों में से एक है, जो हवाई खतरों जैसे बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और हेलिकॉप्टरों से रक्षा करने में सक्षम है। यह मल्टी-लेयर्ड सिस्टम विशेष रूप से पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों से उत्पन्न होने वाले खतरों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। भारत का वायु रक्षा तंत्र उन्नत रडार, मिसाइल सिस्टम, और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटरों के एकीकृत नेटवर्क पर आधारित है, जो इसे अत्यंत प्रभावी बनाता है।

    एस-400 डिफेंस सिस्टम

    रूस में बना म भारत की सबसे अहम ताकतों में से एक है। भारत ने 2018 में 5 स्क्वाड्रन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। यह 600 किलोमीटर तक दूरी में स्थित लक्ष्य का पता लगा सकता है और 400 किलोमीटर तक की दूरी तक मार कर सकता है। यह एक साथ 80 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और 36 लक्ष्यों पर निशाना लगा सकता है। यह बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, लड़ाकू विमानों को नष्ट करने में सक्षम है। इसे पंजाब, राजस्थान और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान और चीन से खतरों को रोकने के लिए तैनात किया गया है।

    आकाश मिसाइल सिस्टम

    डीआरडीओ और भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित इस सिस्टम में 25-45 किमी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं। आकाश नेक्स्ट जेनरेशन की रेंज 70-80 किमी तक बढ़ाई गई, जो 150 किमी तक 60 से ज्यादा लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती है। यह लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों, और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। एक बैटरी 64 लक्ष्यों को ट्रैक और 12 पर हमला कर सकती है।

    Chhattisgarh : 31 अगस्त को भाजपा प्रदेश संगठन की अहम बैठक, शिव प्रकाश और नितिन नबीन देंगे नए पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

    बराक-8 

    भारत और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित डिफेंस सिस्टम 70-100 किमी की रेंज के साथ 16 किमी की ऊंचाई तक लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है। यह विमान, हेलिकॉप्टर, क्रूज मिसाइलों, और बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में प्रभावी है। यह एक साथ 16 लक्ष्यों पर 24 मिसाइलें दाग सकता है। इसे नौसेना और थलसेना में उपयोग किया जाता है। भटिंडा जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर इसे तैनात किया गया है। बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम 80 किमी की ऊंचाई पर वायुमंडल के बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करता है। इसकी रेंज 2000 किमी तक है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS : छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर पर आई गंभीर चोटें
    Next Article टूटने की कगार पर पुल, सैलाब से झुका स्ट्रक्चर… देखे VIDEO

    Related Posts

    Raipur

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Bilaspur

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    Latest Posts

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.