Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Zubeen Garg: सिंगापुर से आया जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर, गुवाहाटी में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
    देश - विदेश

    Zubeen Garg: सिंगापुर से आया जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर, गुवाहाटी में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    News Lead 18By News Lead 18September 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Zubeen Garg: प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंच गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट का नज़ारा किसी जनसैलाब से कम नहीं था. हजारों लोग अपने चहेते गायक जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े. जैसे ही सिंगापुर से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी पहुंचा वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी. पुलिस को भीड़ संभालने और शव वाहन को रास्ता देने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.

    CG Liquor Scam : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में EOW की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापा

    तीन दिन का राजकीय शोक

    असम सरकार ने जुबीन गर्ग के निधन पर 20 से 22 सितंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान किसी भी तरह के आधिकारिक उत्सव या मनोरंजन कार्यक्रम पर रोक रहेगी. रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सरसजाई स्टेडियम) में आम श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा, ताकि लाखों लोग अपने प्रिय कलाकार को अंतिम विदाई दे सकें.

    #WATCH | Assam | Mortal remains of singer Zubeen Garg being taken to his residence after being brought to Guwahati airport from Delhi.

    Zubeen Garg passed away in a scuba accident in Singapore on 19 September. pic.twitter.com/FzSZPF2oQp

    — ANI (@ANI) September 21, 2025

    सिंगापुर में हुआ निधन

    52 वर्षीय जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में हार्ट अटैक से निधन हुआ. वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार लेजरस आइलैंड पर स्कूबा डाइविंग के दौरान तैरते हुए उन्हें दौरा पड़ा. सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाते समय दोपहर 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. पत्नी गारिमा साइकिया गर्ग ने बताया कि उन्हें पहले भी दौरा पड़ा था, लेकिन इस बार हालत बिगड़ गई और बचाया नहीं जा सका. शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया गया.

    CG News : कबड्डी मैच में दर्दनाक हादसा… टेंट में करंट दौड़ने से 3 की मौत, 3 घायल

    सीएम ने दिया जांच का आदेश

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जुबीन असम की आत्मा थे, उनकी आवाज़ लोगों को ऊर्जा देती थी और उनका जाना ऐसा शून्य है जो कभी नहीं भरेगा. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार उनकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच कराएगी. उन्होंने डीजीपी को सभी दर्ज प्राथमिकी सीआईडी को सौंपने और समेकित मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

    पहली एफआईआर फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत विदेश ले जाया गया. अब सीआईडी इन आरोपों की पड़ताल करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी भी तरह का आपराधिक पहलू सामने आता है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Liquor Scam : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में EOW की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापा
    Next Article हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, नदी की तेज धारा में बहकर झाड़ी में अटका

    Related Posts

    देश - विदेश

    Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

    देश - विदेश

    Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

    देश - विदेश

    डिजिटल सेफ्टी पर DoT का बड़ा कदम: अब देश में ही स्टोर होगा कॉल और मैसेज डेटा, टेलीकॉम कंपनियों के लिए नियम सख्त

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    CG Weather 4th August: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    Raipur Traffic Helpline: जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

    Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन

    सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.